दिल्ली पार्टी किंग साहिल सौंधी के बर्थडे की तैयारियां शुरू

दिल्ली एनसीआर ही नही पूरे भारत में अपनी पहचान बनाने वाले हैं
News

2023-10-18 19:37:01

(यूपी/मुजफ्फरनगर/गुलफ्शा कुरैशी)

मुजफ्फरनगर। दिल्ली एनसीआर ही नही पूरे भारत में अपनी पहचान बनाने वाले हैं ओवर नाइट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर साहिल सोंधी काफी बड़े सेलिब्रिटी बन गए हैं। सोंधी एक ऐसा नाम हैं जिन्हें लोग पार्टी किंग के नाम से जानते हैं। पार्टी किंग सोंधी का नाम किंग इसलिए रखा गया है क्योंकि वे दिल्ली एनसीआर में काफी लोकप्रिय पार्टी ऑर्गेनाइजर माने जाते हैं। दिल्ली एनसीआर में बड़े बड़े बार में पार्टी आयोजित करना सोंधी काफी अच्छे तरीके से जानते हैं। सोंधी कम समय में दिल्ली वालो का दिल जीत चुके हैं।‌‌ लाखों दिलो पर राज करने वाले सोंधी 22 अक्टूबर को 31 साल के हो जाएंगे। सोंधी और उनके दोस्त इस मौके को शानदार तरीके से सेलिब्रेट करेंगे और बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस के लिए एक ग्रैंड पार्टी रखी गई। शादी के बाद साहिल ये दूसरी बर्थडे पार्टी है जिसे उनकी पत्नी अन्नू स्पेशल बनाना चाहेंगी।

ग्रैंड पार्टी अपग्रेड किचन एंड बार मे रखी गई है। जिसमे बॉलीवुड सितारे, पंजाबी सिंगर अशोक मस्ती, शंकर साहनी, अंजलि साहनी, मॉडल मोहिनी गुप्ता, हरियाणवी सिंगर वीर दहिया, बिजनेस टायकून जयदीप दलाल, सेलिब्रिटी डिजाइनर सना शा, हरियाणवी डांसर मुस्कान बेबी, मॉडल वंदना गौतम, मॉडल शिल्पा, मॉडल अंजलि, मॉडल सिम त्यागी और पत्रकार नसीम कुरैशी आदि पत्रकार रहेंगे। पार्टी में डीजे की धुन के साथ अपनी सुरीली आवाज से मॉडल व डांसर का ठुमका देखने को मिलेगा। सोंधी का बर्थडे शानदार तरीके से अपग्रेड किचन एंड बार मे रात 9 बजे मनेगा। जो की साउथ दिल्ली मे है। सोंधी ने पेज 3 की सेलेब्रिटी को भी निमंत्रण दे दिया है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion