उत्तम नगर गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया गया प्रकाश उत्सव

गुरु गोबिंदसिंह महाराज का प्रकाश उत्सव नवां गुरुद्वारा बाबा बंदा बहादर रामदास सर, उत्तम नगर में धूमधाम से मनाया गया।
News

2025-01-20 17:48:31

हिसार : गुरु गोबिंदसिंह महाराज का प्रकाश उत्सव नवां गुरुद्वारा बाबा बंदा बहादर रामदास सर, उत्तम नगर में धूमधाम से मनाया गया। सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरुघर में पहुंचकर माथा टेका। उत्सव की शुरूआत 17 जनवरी को श्रीअखण्ड पाठ द्वारा की गई। यह जानकारी देते हुए गुरुद्वारे के सेवादार बाबा त्रिलोचन सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय प्रकाश उत्सव के दूसरे दिन सायंकाल व आज प्रात: कीर्तन किया गया। कीर्तन से पूर्व श्रीअखण्ड पाठ का भोग डाला गया। भाई इन्द्रजीत सिंह सिरसा वाले व रेडियो सिंगर मंगल मंगी (यमला जट्ट) हजरावां वाले ने गुरुवाणी के साथ कीर्तन करके समां बांध दिया। कीर्तन के माध्यम से गुरु गोबिंदसिंह महाराज के जीवन व उनकी कुर्बानियों पर प्रकाश डाला गया। अरदास के बाद कार्यक्रम की समाप्ति पर लंगर चलाया गया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion