विधायक को टिकट क्यों नहीं

वर्तमान विधायक श्री रेखचंद जैन जी व्यापारी क से आते हैं अपने कार्यकाल के चार वर्षो में
News

2023-09-16 13:35:13

नई दिल्ली वर्तमान विधायक श्री रेखचंद जैन जी व्यापारी क से आते हैं अपने कार्यकाल के चार वर्षो में उन्होंने अपने पद को कमाई का जरिया बनाया। कार्यकर्ताओं और जनता से उनकी दूरी बनी रही और वक्त के साथ-साथ बढ़ती भी रही। हर काम में पैसों की डिमांड करते हैं और वैसे भी शौकीन आदमी हैं। पिछली बार प्रदेश में बदलाव की लहर थी। कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त माहौल था। तब किसी को भी टिकट मिलता है वह जीत जाता। इनको टिकट मिला, जनता ने कांग्रेस का साथ दिया और ये जीत गए। वर्तमान समय में इनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता में काफी विरोध है। यही कारण है कि जगदलपुर विधानसभा में 36 कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। यदि इनको दोबारा टिकट मिलता है तो जगदलपुर विधानसभा में कांग्रेस को काफी नुकसान होगा।

मुझे टिकट क्यों?

मैं क्षेत्र में पत्रकारिता कररहा हूं। दैनिक समाचार पत्र कर्मक्रांति के माध्यम से लोगों की सेवा कर रहा हूं। समाचार पत्र के माध्यम से पार्टी की नीतियों का हमेशा प्रचार-प्रसार किया है। पत्रकार होने के नाते मैंने हमेशा जानता की आवाज उठाई है। उनकी हर छोटी-मोटी ज़रूरतें जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए अपने तौर पर विशेष अभियान चलवाया। सरकारी योजनाओं से फायदा उठाने के लिए जनता का जरूरी सहयोग किया है। पुलिस, अस्पताल तथा कोर्ट से संबंधित कार्यों कार्यकारी पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा आम जनता की मदद करने में मैं हमेशा आगे रहा हूं। भाजपा के 15 वर्षों के कार्यकाल में मैंने कई आंदोलनों में हिस्सा लिया है। काफी संघर्ष किया है। मेरे ऊपर कई फर्जी मुकदमे भी दर्ज किए गए लेकिन मैं कांग्रेस की नीतियों के पक्ष में डटकर खड़ा रहा। पत्रकार होने के कारण जेल जाने से तो बच गया। भाजपा ने पार्टी बदलने के लिए दवा भी डाला लेकिन मैंने हमेशा कांग्रेस का दमन पकड़े रखा और भविष्य में भी हमेशा कांग्रेस का सिपाही रहूंगा‌। पार्टी जो भी निर्देश देगी उसका पालन करूंगा। क्षेत्र की जनता तथा पत्रकारों का मुझे पूरा समर्थन हासिल है। यदि पार्टी टिकट देती है तो मैं अच्छे वोटों से सीट जीत कर कांग्रेस की झोली में डाल सकता हूं। माननीय राहुल गांधी जी ने साफ सुथरी और नए चेहरे को मौका देने की बात कही है। उनकी इस कसौटी पर मैं पूरा उतरता हूं। मैं आपसे आग्रह है कि जगदलपुर सीट विधानसभा सीट से मेरी उम्मीदवारी पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाए।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion