2026-02-03 14:56:47
गुरुग्राम। केसीएस शर्मा मेमोरियल चैस टूर्नामेंट में एनसीआर के लगभग 12 स्कूलों के 100 से अधिक खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इनमें मुख्य रूप से मयूर स्कूल नोएडा, कोठरी इंटरनेशनल नोएडा, रामग्या स्कूल नोएडा, एमेटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा, डीईपीएस नोएडा आदि के विधार्थियो ने उत्साह से भाग लिया। सुबह 10 बजे आरम्भ हुई इस शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन माँ सरस्वती की पूजा से आरम्भ हुआ।
आल इंडिया चैस फेडरेशन के भूतपूर्व सह सचिव तथा अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक राधे श्याम तिवारी एवं नरेंद्र मुदगल अध्यक्ष नित्या फाउंडेशन दवारा किया गया। इस अवसर पर विवेक मित्रा, शशाक कुमार, अनीसा सिंह मौजूद रहे। प्रतियोगिता का समापन प्रतियोगिता के विजेता छात्र छात्र खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ । जिसमे विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित और प्रोत्साहित किया गया।
नित्या फाउंडेशन कई वर्षो से संस्कृति और खेल को बढ़ावा देने मे अग्रसर है तथा हंटिंग टैलेंट की मुहीम के अंतर्गत ग्रामीण इलाकों से खिलाड़ियों को खोज कर उन्हें प्रधान मंत्री मोदी के अभियान खेलो इंडिया से जोड़कर प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। हॉल ही मे नित्या फाउंडेशन ने पटौदी मे कब्बडी तथा दौड़ के सफल आयोजन किया और विजेता विद्यार्थी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। शतरंज प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि दीपक रथ जो की उदय इंडिया मैगज़ीन के सीईओ रहे, ने कहां शतरंज खेलने से खिलाड़ी की बौद्धिक क्षमता का विकास होता है यह एक ऐसा खेल है जिसे बुद्धि की तीव्रता और एकाग्रता का विकास भी होता है
प्रत्येक युवक को अपने जीवन में कोई ना कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए मौजूदा समय और भविष्य को देखते हुए खेल को करियर के रूप में भी अपने के लिए प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इसी मौके पर उन्होंने विजेता छात्र छात्रा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उनके साथ नित्या फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र मुदगल ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों से आए हुए विद्यार्थियों के साथ उनके टीचिंग स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।