2023-12-07 14:29:33
भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन एवं आवास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिय ने जिले के नव निर्वाचित विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, मैं गांव से राकेश शुक्ला लहार से अमरीश शर्मा गुड्डू की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ साथ जनता जनार्दन को समर्पित जीत है। विश्वास दिलाता हूं कि उनके विश्वास पर मैं खरी हुए विकास और प्रकृति और सुरक्षा के लिए विधानसभा के विकास के लिए कृत संकल्पित होकर काम करेंगे। राज्य मंत्री भदौरिय ने जनार्दन का आभार व्यापित करते हुए कहा कि यह जीत देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं को समर्पित जीत है। हम सभी सत्ता और संगठन मिलकर जिले को नए मुकाम पर ले जाने के लिए कृत संकल्पित हैं। राज्य मंत्री भदौरिय ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे लाडली बहना, लाडली लक्ष्मी, प्रधानमंत्री आवास,किसान सम्मान निधि जैसी अनेकानेक योजनाओं के हितग्राहियों की जीत है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने जिस तरह जनता को झूठ बोलने का कार्य किया और चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास व्यक्त करते हुए केंद्र में नरेंद्र मोदी की ताकत को आगे बढ़ने का काम किया है उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जनता ने कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेक कर भारतीय जनता पार्टी के प्रति आस्था व्यक्त की है चुनाव परिणामों का शुभ संकेत आगामी मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव में सुनामी में बदला है और निश्चित ही केंद्र में प्रचंड बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की जनहितकारी नीतियों और विकास कार्यों के लिए जनता ने अप्रतिम विजय का यह आशीर्वाद दिया है। लाड़ली बहनों का प्रेम मिला,मेरे भांजे-भांजियों,युवाओं का जोश हमारे साथ था। किसानों, गरीबों और प्रदेश के हर वर्ग ने खुशहाल मध्यप्रदेश के लिए लोकतंत्र के इस पावन पर्व में हिस्सा लिया। डबल इंजन की सरकार मध्यप्रदेश को विकास के इस पथ पर अग्रसर रखेगी, आपने जो विश्वास हम पर जताया है; हम उसे टूटने नहीं देंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अचूक रणनीति,राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का मार्गदर्शन व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के अथक परिश्रम ने विजय की इस पटकथा को पूर्ण किया। केंद्रीय संगठन सह मंत्री शिवप्रकाश , प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ हमारे साथी कार्यकर्ता व पूरी टीम जुटी रही। साथ ही केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव केंद्रीय मंत्री प्रदेश शहर चुनाव प्रभारी अश्विनी वैष्णव ने जो मार्गदर्शन दिया, उससे चुनाव अभियान को सही गति व दिशा मिली और जनता के साथ ने इतिहास रच दिया।