भाकियू अराजनैतिक के द्वारा होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारी कर रहे हैं गाँवगाँव में बैठक का अयोजन

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) संगठन के तहसील सरोजिनी नगर के अंतर्गत गांव हसनपुर खेवली
News

2023-09-07 13:21:09

लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) संगठन के तहसील सरोजिनी नगर के अंतर्गत गांव हसनपुर खेवली अंसल ए०पी०आई० में तहसील उपाध्यक्ष राम अचल रावत के आवास पर तहसील अध्यक्ष बद्री प्रसाद रावत के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में किसान इकट्ठा हुए| एकत्रित किसानों ने अपनी-अपने समस्याओं को संगठन के पदाधिकारी के सामने बिंदुवार रखा जिसमें सबसे प्रमुख समस्याएं आवारा पशुओं, बिजली,पानी, जर्जर सड़क, सरकारी अस्पतालों में समय पर इलाज न मिल पाने, थानो पर गरीब किसान मजदूर की बात ना सुने जाने, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन न मिलने,आर०टी०ओ० ऑफिस लखनऊ में हो रही अवैध दलाली जैसी तमाम समस्याओं को रखा जिसमें संगठन के पदाधिकारी द्वारा कहा गया है

आने वाली 25 सितंबर 2023 को लखनऊ जनपद के गन्ना अनुसंधान केंद्र पर महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर आप लोगो यह सभी समस्याएं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान व प्रदेश अध्यक्ष माननीय हरिनाम सिंह वर्मा जी को बताएं इन सभी समस्याओं का निवारण महापंचायत से करवाया जाएगा! कार्यक्रम में उपस्थित- जिला सचिव मदनलाल लोधी, जिला मीडिया प्रभारी करन गुप्ता (बीरू), तहसील अध्यक्ष बद्री प्रसाद रावत, तहसील उपाध्यक्ष राम अचल रावत, तहसील सचिव बबलू रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मेवा लाल प्रजापति, ब्लॉक उपाध्यक्ष हनुमान रावत, कुलदीप राजपूत, राकेश प्रधान आदि सैकड़ो की संख्या में महिलाएं व किसान उपस्थित रहे|

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion