सावित्रीबाई फुले की जयंती पर पीएम मोदी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

देश की पहली महिला शिक्षिका और समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारतभूमि अपनी असाधारण बेटियों पर हमेशा गर्व करता है
News

2025-01-03 13:00:09

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सावित्रीबाई फुले की महिलाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान प्रकाश डाला। उन्होंने लिखा “सावित्रीबाई फुले जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। वह महिलाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा तथा सामाजिक सुधार के क्षेत्र में अग्रणी थीं। उनके प्रयास हमें प्रेरित करते हैं कि हम सभी के लिए एक बेहतर जीवन सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री ने एक वीडियो में सावित्रीबाई फुले के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा “सावित्रीबाई फुले जी का नाम आते ही उनके अद्वितीय योगदान याद आते हैं। उन्होंने महिलाओं और वंचितों की शिक्षा के लिए निडर होकर काम किया और समाज में प्रचलित रूढ़ियों का सामना किया। महात्मा फुले जी के साथ मिलकर उन्होंने लड़कियों के लिए स्कूल खोले और समाज को प्रगति की दिशा दिखाई । सावित्रीबाई फुले की कविताओं का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा “उनकी कविताएं प्रेरणा और आत्मविश्वास का स्रोत हैं। उन्होंने लोगों से हमेशा दूसरों की मदद करने की बात कही।” प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि सावित्रीबाई फुले के योगदान और उनके सिद्धांत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। हमें एक ऐसा समाज बनाना है जहां शिक्षा हर व्यक्ति को सशक्त बनाए और महिलाएं गरिमा और शक्ति के साथ नेतृत्व करें। गृह मंत्री अमित शाह ने भी ‘एक्स’ हैंडल पर सावित्रीबाई फुले को नमन करते हुए लिखा “जब भी देश में महिलाओं की शिक्षा और सामाजिक समानता की बात होती है, सावित्रीबाई फुले का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने न केवल महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया बल्कि शिक्षा को सामाजिक सुधार का शक्तिशाली माध्यम बनाया। मैं महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सावित्रीबाई फुले को महिलाओं की शिक्षा और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनके योगदान के लिए याद किया। उन्होंने ‘एक्स’ लिखा “सावित्रीबाई फुले जी ने कहा था आत्म-सम्मान के साथ जीने के लिए पढ़ाई करो, स्कूल इंसान का सच्चा आभूषण है।’ देश की पहली महिला शिक्षिका, महान शिक्षाविद और कवियित्री, क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले को श्रद्धांजलि। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा के द्वार खोले और दलितों, वंचितों और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।”

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion