सनातनी संस्कृति में हमारे पर्व और त्यौहार विशेष महत्व रखते है लक्ष्मण सिंह ने मकर संक्रांति के पर्व पर 51 कुंडिय यज्ञ एवं दाल चूरमा का प्रसाद वितरण किया

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के सानिध्य में मकर संक्रांति के अवसर पर अनाज मंडी में 51 कुंडीय यज्ञ एवं दाल-चूरमा का प्रसाद वितरित किया गया।
News

2025-01-15 16:16:26

रेवाड़ी : विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के सानिध्य में मकर संक्रांति के अवसर पर अनाज मंडी में 51 कुंडीय यज्ञ एवं दाल-चूरमा का प्रसाद वितरित किया गया। हवन में 200 से अधिक जोड़ों ने बतौर यजमान हिस्सा लेकर यज्ञ में आहुतियां दी। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, संत-महात्माओं, मेगा सफाई अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले महानुभाओं आदि को सम्मानित किया गया।इस महायज्ञ को लेकर सुबह से ही यजमानों का आयोजन स्थल पर पहुंचना प्रारंभ हो गया। अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर के सामने फड़ पर आयोजित विशाल धार्मिक आयोजन में 200 से अधिक जोड़ों ने बतौर यजमान हिस्सा लेकर हवन में आहुति दी। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सविता यादव के साथ यज्ञ में हिस्सा लिया तथा सर्वकल्याण की कामना की। हवन उपरांत इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले संत-महात्माओं, आर्य समाज के प्रतिनिधियों, सफाई योद्वाओं तथा मेगा स्वच्छा अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को विधायक लक्ष्मण यादव ने फूलमाला एवं गर्म शॉल ओढाकर सम्मानित किया। गुरुकुल के होनहार विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया। रेवाड़ी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने को लेकर अपने तमाम प्रयासों में जुटे रेवाड़ी विधायक को उनकी कार्यप्रणाली के लिए विभिन्न संगठन पदाधिकारियों ने भी सम्मानित किया।इस मौके पर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर वे पिछले कई सालों से इस प्रकार का आयोजन करते आ रहे हैं। मकर संक्रांति का पर्व दान-पुण्य के लिए विशेष माना जाता है। उन्होंने कहा कि सनातनी संस्कृति में हमारे पर्व और त्यौहार विशेष महत्व रखते हैं। हमारे त्यौहार सामाजिक, वैज्ञानिक तथा प्राकृतिक रूप से भी अपना विशेष स्थान रखते हैं। उन्होंने कहा कि परमपिता ने उन्हें लोगों की सेवा करने का अवसर दिया है, इसके लिए वे भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के कुशल संचालन के लिए रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला को सम्मानित करते हुए कहा कि उनके कार्यकर्ता व समर्थक उनकी पूंजी है। उन्होंने जिस भी कार्य का जिम्मा उठाया है, उनकी टीम ने बखूबी उसे अंजाम तक पहुंचाया है।इस मौके पर दाल-चूरमे का प्रसाद भी वितरित किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर काफी संख्या में गणमान्य लोग एवं साधकगण मौजूद रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion