2023-12-28 12:27:03
नई दिल्ली - गुरु गोबिंद सिंह जी के चार छोटे साहिबजादो की शहादत को लेकर आयोजित वीर बाल दिवस के अवसर पर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा आज पश्चिमी जिला में विभिन्न गुरुद्वारों में पहुंचे और माथा टेका और दूध बांटने की सेवा की इस कड़ी में फतेह नगर के गुरुद्वारा छोटे साहिबजादे ,जेल रोड़ पर दूध का स्टाल लगा कर सेवा की उनके साथ पश्चिमी जिला के अध्यक्ष राजकुमार ग्रोवर , पश्चिमी जिला के महामंत्री कुनाल साहनी, संतोष गुप्ता, सहित बहुत से जिला पदाधिकारी एवं मंडल के कार्यकर्ता भी मोजूद रहे इस कार्यक्रम के संयोजक पश्चिमी जिला के उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह सोनू थे।इस अवसर पर
एस एस दुग्गल,रेनू भल्ला, अमरजीत सिंह अमर, गगन साहनी, अमरजीत सिंह बब्बू,हरबख्शीश सिंह , कैलाश सांकला,सुशील महाशय, किशोर मल्होत्रा, संजीव मेहता,राजन सोनी,अमरजीत सिंह पिंकी, अमित थरेजा, सोनू चड्डा सहित बहुत से प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने हरी नगर विधानसभा के सुभाष नगर मंडल जनकपुरी विधानसभा में सी-4 मार्केट गुरुद्वारा, राजौरी गार्डन में सिंह सभा गुरुद्वारा, तिलक नगर विधानसभा एवं मादीपुर विधानसभा के गुरुद्वारा साहिब में भी पहुंचे और दूध बांटने की सेवा की।