2023-11-27 13:35:42
हजारीबाग कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने डाॅ. भीमराव अंबेडकर की चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर संविधान बचाने को लेकर जन जागरूकता हेतू नारे लगाते हुए पथ संचलन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख कुमारी बिनीता ने प्रतियोगिता में शामिल बच्चों की हौसला अफजाई की। वामफेफ के राष्ट्रीय संगठन सचिव दीपक दास ने संविधान सुरक्षा व लोगों के अधिकार अधारित गीत प्रस्तुत किया। प्रदेश संगठन सचिव अधिवक्ता ई. निशांत कुशवाहा ने संविधान की विशेषता व विभिन्न धाराओं की जानकारी दी।
संचालन रविदास समाज के अध्यक्ष राहुल मेहरा व शिक्षक अशोक कुमार दास ने किया। अतिथियों ने प्रतियोगिता में प्रथम फ्लोरेसेंस पब्लिक स्कूल सुल्ताना, द्वितीय सुभाष सैनिक स्कूल अडरा व तृतीय स्थान पर रहे मध्य विद्यालय सुल्ताना के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
मौके पर कांग्रेसी उदय साव, वामसेफ के रामदुलार यादव, गणेश यादव, झमन महतो, मूल निवासी संघ के संगठन सचिव प्रीति गुप्ता, संतोष मेहता, दिव्या भारती, विनय कुमार, सुधीर कुमार, अमित कुमार भारती, संतोष मेहता, अधिवक्ता लखन राम, बालदेव रविदास, शिक्षक जानकी रविदास, ललन कुमार दास सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।