2023-09-07 13:45:18
रामपुर जनपद में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर हिन्दू सम्प्रदाय द्वारा मन्दिरों में झाकियां सजायी जाती हैं तथा मेलों का आयोजन एवं शोभायात्रा भी निकाली जाती है। जिला मजिस्ट्रेट रविन्द्र कुमार मॉदड़ ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य रखने हेतु विशेष सतर्कता बनाए रखेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर अपनी सुविधानुसार तहसील स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटियां लगा सकते हैं। नगर क्षेत्र की शान्ति व्यवस्था के दृष्टिकोण से 03 सेक्टरों में विभाजित करते हुए ड्यूटी लगाई गई है।
उन्होंने बताया कि थाना गंज क्षेत्र में उप जिला मजिस्ट्रेट सदर जगमोहन गुप्ता, थाना कोतवाली क्षेत्र में डिप्टी कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार विमल एवं थाना सिविल लाइन क्षेत्र में तहसीलदार सदर श्री विजय प्रकाश मिश्रा की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर लगाए गए मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु उत्तरदायी रहेंगे। पुलिस अधीक्षक इस अवसर पर प्रमुख स्थानों पर समुचित पुलिस बल तैनात कराना सुनिश्चित करेंगे। समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका/नगर पंचायत इस अवसर पर अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का प्रबन्ध समय पूर्व कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि पर्व के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारियों से समन्वय एवं संवाद हेतु जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम जिसका मोबाइल नम्बर-7247833311, 9068302632, 0595-2350404 एवं व्हाटसऐप नम्बर-9045299525 है। कंट्रोल रूम में उप मुख्य चिकित्साधिकारी खौद डा0 विवेक कुमार की ड्यूटी कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली शिकायतों/समस्याओं के निस्तारण हेतु लगाई गई है।नगर मजिस्ट्रेट नगर क्षेत्र तथा अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) सम्पूर्ण जनपद की कानून एवं शान्ति व्यवस्था के प्रभारी रहेंगे।