सीओ से मिले महर्षि कश्यप एकता संगठन के पदाधिकारी

गुरुवार को महर्षि कश्यप एकता संगठन के तत्वाधान में गांव बडौदा
News

2023-09-28 20:30:35

यूपी, मुजफ्फरनगर, बुढाना। गुरुवार को महर्षि कश्यप एकता संगठन के तत्वाधान में गांव बडौदा, चंधेडी, उकावली व कुरथल आदि ग्राम के कश्यप समाज के दर्जनों लोग बडौदा ग्राम के अर्पित कश्यप पुत्र कुलदीप कश्यप जिसे बीते 19 सितम्बर को गांव कुरालसी के कुछ युवकों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया था को लेकर बुढाना सीओ हिमांशु गौरव से मिले। जिसमें आरोप लगाया गया कि बुढाना पुलिस ने आज तक भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की ओर उल्टे पीडित पक्ष को डरा धमकाकर पीडित पक्ष को जेल भेजने की बात करती है। पीडितों का कहना है कि अपराधियों को एक भाजपा नेता का खुला संरक्षण है। जिसके दबाव में आकर पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। संगठन के अध्यक्ष मास्टर सुशील कश्यप ने कहा कि भाजपा नेता सत्ता के नशे मे चूर है और वे ये भूल गये हैं कि कश्यप समाज की वोटो की बदोलत ही जन प्रतिनिधि बनते हैं। अपने क्षेत्र में अपराधियों को संरक्षण देने व कश्यप समाज को नजर अंदाज करने की हम निन्दा करते हैं।

संगठन संचालक प्रमोद कश्यप ने कहा कि पीडित पक्ष को भाजपा नेता के कहने पर बुढाना पुलिस द्वारा अपने केबिन में बैठाकर डराना धमकाना घोर निन्दनीय है। अगर अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो महर्षि कश्यप एकता संगठन आन्दोलन करने पर मजबूर होगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। सीओ बुढाना से मिलने वालों में श्याम कश्यप क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निषाद पार्टी, चौधरी डाक्टर सोनू कश्यप, मनोज कश्यप, प्रमोद कश्यप, कुलदीप कश्यप, संदीप कश्यप, राम निवास कश्यप, संजीव कश्यप, पालेराम कश्यप, मास्टर कृष्णपाल, दिनेश, छोटेलाल कश्यप, रामशरण कश्यप, डाक्टर संजीव, श्लेक कश्यप, ओमपाल कश्यप, संदीप कुमार, ओमपाल कश्यप, पालेराम, राम निवास, मनोज कुमार और प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion