15 नवंबर तक बन सकता है वैश्विक जनसंख्या का नया रिकॉर्ड, भारत को आया यूएन की तरफ से चेतावनी

यूएन ने वैश्विक जनसंख्या वृद्धि के साथ भारत को भी चेताया है और कहा है कि जल्द ही 2023 में भारत जनसंख्या के मामले में चीन को भी पछाड़कर दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा।
News

2022-11-11 06:18:54



वैश्विक जनसंख्या में निरंतर वृद्धि देखने को मिल रही है। जनसंख्या विस्फोट भी अब एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। इस बीच वैश्विक जनसंख्या जल्द ही एक नया और अनचाहा रिकॉर्ड बनाने जा रही है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक कहा गया है कि इस साल 15 नवंबर को विश्व की जनसंख्या 800 करोड़ तक पहुंच जाएगी। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक 2030 में विश्व की जनसंख्या बढ़कर लगभग 850 करोड़ हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2050 तक जनसंख्या में अनुमानित आधे से अधिक वृद्धि केवल आठ देशों में केंद्रित होगी। हालांकि, वैश्विक जनसंख्या जनगणना एजेंसी ने यह भी कहा कि 1950 के बाद पहली बार 2020 में वैश्विक जनसंख्या वृद्धि एक प्रतिशत से नीचे गिर गई।

भारत जनसंख्या वृध्दि के मामले में चीन को भी जल्द ही पछाड़ेगा

यूएन ने वैश्विक जनसंख्या वृद्धि के साथ भारत को भी चेताया है और कहा है कि जल्द ही 2023 में भारत जनसंख्या के मामले में चीन को भी पछाड़कर दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। इस वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस पर जारी संयुक्त राष्ट्र विश्व जनसंख्या संभावना 2022 में प्रक्षेपण का खुलासा किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2050 तक जनसंख्या में अनुमानित आधे से अधिक वृद्धि केवल आठ देशों में केंद्रित होगी जिसमें मुख्य रूप से भारत भी शामिल है। इसके अलावा कांगो, मिस्र, इथियोपिया, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और तंजानिया देश सूची में हैं।

वैश्विक जनसंख्या में लगातार हो रहा रहा है भरी इजाफा

संयुक्त राष्ट्र के नवीनतम अनुमानों के अनुसार विश्व की जनसंख्या में लगातार इजाफा देखने को मिलेगा। वर्ष 2030 में लगभग 850 करोड़ तो 2050 में 970 करोड़ और फिर 2080 में यह संख्या लगभग 1000 करोड़ के आंकड़े को पार कर देगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके चलते जलवायु परिवर्तन के खतरे को कम करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion