2023-12-22 17:26:41
भिण्ड। 22 दिसंबर 2023/ उत्तर प्रदेश के रामनगरी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं सभी राम भक्तों के अनुयाई में आयोजित किया जा रहा है इसी के उपलक्ष में जनता के बीच जन जागरण एवं सनातन धर्म को मजबूती प्रदान करने के लिए गोहद नगर में श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में श्री क्षेकुर वाले हनुमान जी के महाराज मंदिर से निकल जा रही अक्षत कलश यात्रा में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गोहद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक लाल सिंह आर्य ने शिरकत करते हुए अपने सिर पर एक कलश रखकर सभी भक्तगणों के साथ पैदल चले।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कलश यात्रा में झांकी पर भगवान श्री राम को तिलक करते हुए उनकी आरती उतारी और यात्रा में शामिल हुए जगह-जगह सर्व समाज के लोगों ने यात्रा का पूजन करते हुए अगवानी कर पुष्प मालाओं से स्वागत किया जगह-जगह स्वागत द्वार एवं माता बहनों ने हलकारी और मोहल्ले में निकल जा रही यात्रा में अपने घरों दरवाजा पर स्वागत की थालियां सजाकर श्री राम उसे घोष करते हुए स्वागत किया।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि की अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कई वर्षों तक जन आंदोलन चलाते रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आपसी सहमति बनाकर इसका हल निकाला और आज रामलाल का मंदिर भव्य बनकर तैयार हो रहा है जिसका 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है जिसमें रामलाल स्थापित होंगे उन्होंने कहा इस राम मंदिर आंदोलन में हजारों लोगों ने अपनी जान की बहाली लगाकर बलिदान दिया राम और शरद कोठारी का बलिदान ही 22 जनवरी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेगा और हम सब अयोध्या के लिए प्रस्थान करते-कर रामलाल के इस भव्य कार्यक्रम में शामिल हो और भगवान श्री राम की आरती उतार कर वहां पूजा अर्चना करें।
श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए निकल जा रही कलश यात्रा में सभी माता बहनों ने पीले वस्त्र पहनकर अपने सिर पर कलश रखे और पूरे गोहद नगर का भ्रमण करते हुए इस कार्यक्रम को गति प्रदान की। सुंदर-सुंदर झांकियां का भी यात्रा में प्रदर्शन किया गया।
कलश यात्रा में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गुर्जर पूर्व मंडी अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव कमल सिंह तोमर महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य अर्चना शर्मा महिला नेत्री पिंकी राजावत मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गौड़ विवेक जैन रवि शर्मा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भीकम कौशल राम सिया जाटव मीणा जाटव मेहताब सिंह गुर्जर सोना जैन प्रतिभा सोनी सुमन गुप्ता आदि लोग काफी संख्या में शामिल थे।