नंदकिशोर वाल्मीकि बने सपा एससी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव

-सपा मुखिया ने 2027 के विस चुनाव के मद्देनजर नंदकिशोर वाल्मीकि को सौंपी मुख्य जिम्मेदारी
News

2025-01-06 16:04:31

खुर्जा। लोकसभा चुनाव में मिली बेहतरीन कामयाबी से समाजवादी पार्टी बेहद उत्साहित है। मिशन-2027 उसके रडार पर है। तभी तो सपा मुखिया अखिलेश यादव ने संगठन के कील कांटे दुरुस्थ करने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को सपा के वरिष्ठ नेता हाजी यासीन कुरैशी के नेतृत्व में उनसे मिलने आए खुर्जा कें कार्यकर्ताओं ने विस चुनाव पर चर्चा की और खुर्जा विस के पूर्व प्रत्याशी रहे नंदकिशोर वाल्मीकि को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने का आग्रह किया। इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना समय गवांए नंदकिशोर वाल्मीकि को सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महासचिव बनाने के आदेश दे दिए। लोकसभा चुनाव में सपा को बेहतरीन सफलता मिली थी। सपा ने भाजपा को प्रदेश में सिर्फ 33 सीटों पर समेट दिया था। भाजपा को सबसे बड़ा सदमा सपा ने अयोध्या विस सीट जीत कर दिया था। इसके बाद से ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव मिशन-2027 पर काम कर रहे हैं। संगठन की मजबूती उनकी प्राथमिकता पर है। सपा के वरिष्ठ नेता और खुर्जा सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी यासीन कुरैशी ने बताया कि शनिवार को खुर्जा विस के पूर्व प्रत्याशी रहे नंद किशोर वाल्मीकि और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ वह लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिले थे। उन्होंने बुके भेंट कर सपा प्रमुख को नव वर्ष और वर्ष 2027 में आहूत विधानसभा चुनाव में कामयाबी की शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने बताया कि विस चुनाव पर चर्चा के दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती को खुर्जा विधानसभा के प्रत्याशी रहे नंदकिशोर वाल्मीकि को कुछ जिम्मेदारी सौंपने की शिफारिश की थी। उन्होंने बताया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनके आग्रह को तुरंत स्वीकार कर नंदकिशोर वाल्मीकि को सपा असूचित जाति प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महासचिव बनाने का आदेश दे दिया। उन्होंने बताया कि सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की सहमति पर सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती ने नेदकिशोर वाल्मीकि को सपा अनुसूचित प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत कर दिया। इस पर सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव नंदकिशोर वाल्मीकि ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, अनुसूचित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती, राष्ट्रीय सचिव ऋषि विमल वाल्मीकि और सपा के पूर्च नगर अध्यक्ष हाजी यासीन कुरैशी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भरोसा दिया है कि वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी आस्था और ईमानदारी के साथ करेंगे। पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुचाना उनकी प्रतिबद्धता होगी। इधर नगर और समूचे जनपद में नंदकिशोर वाल्मीकि को सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने से हर्ष व्याप्त है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion