खिचड़ी भोज से सामाजिक समरसता का दिया संदेश

सामाजिक एकता, समरसता ओजस्विता एवं प्रगति के पर्व मकर संक्रांति पर विद्या भारती से सम्बद्ध सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेन्डरी स्कूल, खैर मार्ग, गोंडा मोड में ‘खिचड़ी सहभोज’ का आयोजन किया गया।
News

2025-01-14 14:19:58

अलीगढ़। सामाजिक एकता, समरसता ओजस्विता एवं प्रगति के पर्व मकर संक्रांति पर विद्या भारती से सम्बद्ध सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेन्डरी स्कूल, खैर मार्ग, गोंडा मोड में ‘खिचड़ी सहभोज’ का आयोजन किया गया। इसी के साथ अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विद्यालय को राममय कर श्रीराम मन्दिर एवं अयोध्या के संघर्ष गाथा की प्रदर्शनी विद्यालय परिसर में लगाई गई। प्रदर्शनी में विद्यालय में हुईं विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, कला गतिविधियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की माननीय प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों एवं पूर्व छात्र भैयाओं का आभार व्यक्त किया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion