बहुजन समाज पार्टी का सदस्यता ग्रहण समारोह कल

भाजपा के पूर्व विधायक रसाल सिंह करेंगे सदस्यता ग्रहण
News

2023-10-16 14:52:30

लहार..लहार नगर में कल 16 अक्टूबर दिन सोमबार को बहुजन समाज पार्टी का सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया जावेगा,इस समारोह में मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुनील बघेल रहेंगे,विशिस्ट अतिथि के रूप में एड.दिलीप बौद्ध उपस्थित रहेंगे,यह कार्यक्रम बहुजन समाज पार्टी के लहार विधानसभा अध्यक्ष एड.दिनेश दोहरे की अध्यक्षता में किया जावेगा, बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी लाल सिंह कुशवाह,बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष मेघसिंह नरवरिया,बसपा जिला उपाध्यक्ष श्यामसिंह कुशवाह,वरिष्ठ कार्यकर्ताओ में शिवचरण कुशवाह,गोपीलाल कुशवाह,पंकज चक्रवर्ती,रमेश फौजी,जसवंत बघेल आदि उपस्थित रहेंगे,इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक इस सदस्यता अभियान में शामिल होकर सदस्यता ग्रहण करेंगे व उनके साथ सैकड़ो लोग भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion