2025-01-10 15:13:34
अलीगढ़। वासियों को स्वच्छता के प्रति अपने दायित्व के प्रति जागरूक करने व शहर की साफ सफाई व्यवस्था को जनसहभागिता के साथ बेहतर बनाये जाने के लिये नगर आयुक्त विनोद कुमार ने प्रत्येक सप्ताह 2 पार्षद वार्ड में विशेष स्वच्छता व जागरूक अभियान चलाने की मुहिम शुरू की है। गुरुवार को अभियान के पहले दिन नगर निगम द्वारा स्वास्थ्य विभाग जलकल विभाग निर्माण विभाग पथ प्रकाश विभाग और अर्बन कंपनी के साथ संयुक्त रूप से वार्ड 28 महेंद्र नगर कालीदह पोखर कालीदह मरघट रोड पर स्थानीय लोगों के साथ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर निगम ने जेसीबी, 4 ट्रैक्टर, 2 टिपर, 2 टेम्पो 60 सफाई कर्मचारी, अर्बन कम्पनी से 6 छोटे ट्रैक्टर, 6 टाटा टेम्पो, 2 लोडर, 15 अर्बन कंपनी कर्मचारी लगाकर सफाई करायी गयी, 40 स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की गई और 4 लीकेज की मरम्मत कराई गई। लोगों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वच्छता के लिए सेवा करने के लिए प्रेरित करना था। अभियान में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी दलवीर सिंह, एई पुष्पेंद्र सिंह एसएफआई प्रकाश सिंह मीडिया सहायक अहसान रब अर्बन कंपनी प्लांट हेड एहसान सैफी अंकुर भदौरिया आदि मौजूद थे।