गुरु गोविंद सिंह के बलिदान दिवस पर बीरबल दिवस बनाना राष्ट्र के लिए एक नई शुरुआत का दिन है लाल सिंह आर्य

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने खेड़े का पूरा गुरुद्वारे में पहुंचकर गुरु गोविंद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की
News

2023-12-27 12:30:08

भिण्ड। सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह की शहादत की स्मृति में विधानसभा क्षेत्र गोहद के नगर परिषद मालनपुर मंडल के खेड़े का पूरा गुरुद्वारे में वीरबाल दिवस मनाया जाएगा इस दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर उनके विचारों पर प्रकाश डाला। समाज के विभिन्न पुरुष एवं महिलाओं ने गुरुद्वारे में संगीत में कार्यक्रम भी आयोजित किया।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने गुरु गोविंद सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने वीर बाल दिवस को राष्ट्रीय दिवस घोषित किया है। उन्होंने बताया कि 9 जनवरी 2022 को श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने वीरबाल दिवस मनाने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा था कि भारत आज पहला वीर बाल दिवस मना रहा है। यह राष्ट्र के लिए एक नई शुरुआत का दिन है, जब हम सभी अतीत में दिए गए बलिदानों के लिए अपने सिर झुकाने के लिए एक साथ मिलकर आगे आते हैं। उन्होंने कहा था कि शहीदी सप्ताह और वीर बाल दिवस भावों से भरा जरूर है,लेकिन यह अनंत प्रेरणा का स्रोत भी है।

उन्होंने कहा था कि वीर बाल दिवस हमें देश के। सम्मान की रक्षा के लिए 10 सिख गुरुओं के महान योगदान और सिख परंपरा के बलिदान को स्मरण कराया। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह हिंदुत्व के पक्के हितैषी थे मुगलों ने उन्हें धर्मांतरण करने के लिए प्रेरित किया लेकिन उन्होंने उनके सामने यह मांग स्वीकार नहीं की और उन्होंने अपना बलिदान दे दिया उनके दोनों पुत्र का बलिदान भी हम सबके लिए स्मरणीय रहेगा की जिन्होंने अपने और राष्ट्र के प्रति इतनी बड़ी आहुति देकर अपना बलिदान दिया और वह कभी किसी के सामने झुके नहीं। जिम हमेशा हिंदुत्व की लहर उनके रक्त की भुजाओं जागृत होती थी।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने वीर बाल दिवस पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब समाज के लोग संगठित होकर उनके विचारों को सर्व समाज में पहुंच कर उनकी वीरगति को समझाएं ताकि उनके विचारों को लोग समझे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion