मकर संक्रांति, भारत के प्रमुख हमारी हिंदुत्व संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है नरेंद्र सिंह कुशवाह

विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने अपने निजी कृषि फार्म पर मकर संक्रांति पर्व बनाकर सभी को शुभकामनाएं दी
News

2025-01-15 16:18:30

भिण्ड: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भिंड विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय नरेंद्र सिंह कुशवाह मकर संक्रांति के सब अवसर पर मकर संक्रांति पर्व मिलन समारोह अपने कृषि फॉर्म मानपुर रोड पर आयोजित कर, सभी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं सर्व समाज की जनता को शुभकामनाएं दी। जिसमें समस्त सम्माननीय पत्रकार बंधु, एवं पार्टी के कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनता ने विधायक कुशवाहा को मकर संक्रांति का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया । मकर संक्रांति के पावन अवसर पर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मकर संक्रान्ति (मकर संक्रांति) भारत के प्रमुख पर्वों में से एक है। मकर संक्रांति (संक्रान्ति) पूरे भारत और नेपाल में भिन्न रूपों में मनाया जाता है। पौष मास में जिस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है उस दिन इस पर्व को मनाया जाता है। वर्तमान शताब्दी में यह त्योहार जनवरी माह के चौदहवें या पन्द्रहवें दिन ही पड़ता है, इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है। तमिलनाडु में इसे पोंगल नामक उत्सव के रूप में जाना जाता हैं जबकि कर्नाटक, केरल तथा आंध्र प्रदेश में इसे केवल संक्रांति ही कहते हैं। बिहार के कुछ जिलों में यह पर्व तिला संक्रांत नाम से भी प्रसिद्ध है। मकर संक्रान्ति पर्व को कहीं-कहीं उत्तरायण भी कहते हैं। 14 जनवरी के बाद से सूर्य उत्तर दिशा की ओर अग्रसर (जाता हुआ) होता है। इसी कारण इस पर्व को उतरायण (सूर्य उत्तर की ओर) भी कहते है। वैज्ञानिक तौर पर इसका मुख्य कारण पृथ्वी का निरंतर 6 महीनों के समय अवधि के उपरांत उत्तर से दक्षिण की ओर वलन कर लेना होता है। और यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति हमारे हिंदू भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है जो कि हम एक दूसरे के प्रति शांति सद्भावना और भगवान भोलेनाथ से कामना करते हैं की हर जगह सुख और समृद्धि बनी रहे यह मकर संक्रांति का महत्वपूर्ण पर्व हर व्यक्ति के जीवन में नया ऊर्जा और संचार को जागृत करेगा आप सभी इतनी संख्या में लोग आए हैं मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं।आप सभी को मकर संक्रांति की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं ।धार्मिक, सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक, भगवान सूर्य देव की उपासना एवं स्नान-दान के पावन पर्व मकर संक्रांति सबके जीवन में सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं नई खुशियां लाये, यही प्रार्थना करता हूं। विधायक कुशवाह ने मकर संक्रांति का महत्व बताते हुए कहा कि मकर संक्रांति को हिंदू धर्म में दान पुण्य के कार्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण तिथि माना जाता है। इस दिन दान करने का महत्व धर्म शास्त्रों में सबसे खास माना गया है। मकर संक्रांति आज 14 जनवरी को मनाई जा रही है। इस दिन खरमास समाप्त हो जाता है और सभी शुभ कार्य फिर से आरंभ हो जाते है मकर संक्रांति पर दान का बड़ा महत्व है। इस दिन कंबल, गर्म कपड़े, दरी, जूते, टोपी, तिल, गुड़, खिचड़ी और घी जैसी चीज़ें दान करने से पुण्य मिलता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन गंगा स्नान और दान से आपके वर्तमान और भविष्य दोनों अच्छे होते हैं। यह दान 10 अश्वमेघ यज्ञ और 1000 गायों के दान के बराबर फल देता है। ऐसा माना जाता है कि इससे जीवन में सफलता और सुख-शांति मिलती है। साथ ही, कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों का शुभ प्रभाव भी बढ़ता है। यह दान कितना महत्वपूर्ण है। इससे न केवल पुण्य मिलता है, बल्कि जीवन में सफलता और खुशहाली भी आती है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion