बूचावास गौशाला में मनाया गया मकर सक्रांति पर्व

-गौशाला संचालक महंत विट्ठलगिरी कर रहे सनातन को ध्वजवाहकःप्रो रामबिलास शर्मा
News

2025-01-15 15:53:07

बुचावास स्थित महंत लक्ष्मण गिरि गौशाला में मंगलवार को मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह हवन यज्ञ एवं प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें दूर-दराज से आए श्रधालुओं ने हिस्सा लिया ओर मंहत विट्ठलगिरी का शाॅला ओढाकर सम्मान किया। गौशाला के संचालक महंत विट्ठल गिरी महाराज ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व का सनातन धर्म में विशेष स्थान है। इस दिन स्नान-ध्यान कर पूजा पाठ एवं दान आदि करने से मनुष्य को विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि इस विकलांग गौशाला की नीव सन 2007 में महामंडलेश्वर ज्योति गिरि महाराज द्वारा रखी गई थी। स्वामीजी की सोच थी विकलांग गायों की सेवा से बढ़कर इस संसार में और कोई पुण्य का कार्य नहीं है। ऐसी सोच के साथ उन्होंने इस गौशाला की शुरुआत की थी। तभी से इस गौशाला में विकलांग एवं बीमार गायों का उपचार एवं सेवा निष्काम भाव से की जा रही है। स्वामी जी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी गौशाला प्रांगण में मकर संक्रांति पर्व की शुरुआत यज्ञ के साथ की गई तथा बाद में प्रसाद वितरण किया गया। प्रदेश के पूर्व शिाक्ष मंत्री प्रो. रामविलास शर्मा ने चंडीगढ से दूरभाष पर बताया कि गायों की सेवा करने से देवता प्रसन्न होते हैं। उन्होंने मकर संक्रांति पर्व की खुशी जताते कहा कि इस दिन का सिर्फ धार्मिक महत्व ही नही है, बल्कि इसका संबंध विज्ञान, कृषि और सामाजिक जीवन से भी है। मकर संक्रांति को नई ऊर्जा, नई फसल और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने कहा कि महंत विट्ठल गिरी महाराज सनातन धर्म के ध्वजावाहक के रूप में कर रहे हैं। बीमार एवं बेसहारा गायों की सेवा करके समाज के लोगों को गौ सेवा के प्रति प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने गौशाला में गायों के रखरखाव की अच्छी व्यवस्था के लिए भी गौशाला प्रबंधन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम में स्वामी विष्णु गिरी, वीपी सरपंच,अश्वनी शर्मा, पिंटू मेरठ, डॉ.राकेश कुमार जिला प्रमुख, ठाकुर डालू सिंह, पूर्व मंत्री विक्रम सिंह, बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत सिंह, उमेद सोनी, बलवान सिंह, रामजीवन मित्तल, सुनील कुमार, दलीप सिंह, सुभाष चंद उपस्थित थे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion