2023-09-05 12:15:08
ग्वालियर :- कांग्रेस के 16 ग्वालियर पूर्व से विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार का जन्मदिन हजारों लोगों ने पुष्पहार पहनाकर, केक काटकर एवं आतिशबाजी चलाकर आत्मीय स्वागत कर मनाया। ग्वालियर शहर और अंचल के कांग्रेस नेताओं समेत अन्य राजनीतिक दलों के नागरिकों ने भी ललितपुर काॅलोनी लश्कर निवास पर पहुॅच कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ता ढोल-धमाकें के साथ जत्थाें के रूप में आतिशबाजी चलाते हुये पहुॅचे और सेल्फी के साथ केक काटे। इससे पहले विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार अपनी माताजी श्रेद्धय स्व. श्रीमती रामकुमारी सिकरवार की जेबीआईटीएम काॅलेज परिसर में बन रही छत्री पर पहुॅचे और पूजा-अर्चना कर
आर्शीवाद लिया। साथ ही भगवान अचलेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही गरीबों में फल एवं मिष्ठान का वितरण किया। ललितपुर काॅलोनी निवास पर डाॅ. सिकरवार को जन्मदिन की बधाई देने वालों का सुबह से देर रात तक लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। शाम को हजारों लोगों की मौजूदगी में विधायक डाॅ. सिकरवार ने केक काटा। बुर्जुग, महिला, पुरूष, बच्चों, युवाओं की बड़ी संख्या के अलावा तमाम सामाजिक, राजनीतिक एवं खेल संगठनों के लोगों ने जन-जन के लाड़ले विधायक डाॅ. सिकरवार के निज निवास पर पहुॅचकर जोरदार स्वागत किया। दिनभर सतीश भैया जिदांबाद के नारे गूंजते रहे। स्वागत करने व बधाई देने के लिए ग्वालियर चंबल संभाग के कई जिलाें से लोग आए। इसके साथ ही कई समाज के पदाधिकारियों, सामाजिक संस्था एवं धर्म गुरूओं ने शॉल एवं श्रीफल भेंट कर विधायक डाॅ. सिकरवार को सम्मानित किया।
जगह-जगह गरीबों के बीच मनाया जन्मदिन सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह मंदिरों पर पूजा-अर्चना कर सुन्दरकाण्ड, अखण्ड रामायण पाठ एवं भण्डारा का आयोजन कर गरीबों के बीच विधायक डाॅ. सिकरवार का जन्मदिन मनाया गया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा जेएच परिसर में भोजन कराया गया। डाॅ. सिकरवार के जन्मदिन पर काशीराम साहब काॅलोनी, शिन्दे की छावनी आचार्य सत्यदेव उपाध्याय के निवास एवं यशोदा टावर के निवासियों ने विधायक की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन मनाया।दो हजार से अधिक लोग केक लेकर पहुंचेविधायक डाॅ. सिकरवार को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे स्नेहीजनों में से दो हजार से अधिक लोग केक लेकर पहुंचे और सेल्फी फोटो के साथ केक काटे। शहर भर से कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक गाजे-बाजे के साथ नाचते हुए सतीश सिकरवार जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।सहभोज में हजारों स्नेही जन शामिल हुये जताया आभारःविधायक डाॅ. सिकरवार के जन्मदिन पर प्रातः 8 बजे से स्नेह भोज का आयोजन शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। सहभोज में हजारों की संख्या में स्नेहीजन शामिल हुये। विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि मेरे जन्मदिन के अवसर पर आप सभी के प्यार और स्नेह के लिये मैं आप सभी का हद्रय की गहराईओं से आभार व्यक्त करता हूॅ और अपेक्षा करता हूॅ कि मुझ पर आप सभी का इसी तरह आर्शीवाद बना रहे।