कार्यकर्ता सेल्समैन की तरह एकजुट ,एक मुख , के भाव का संकल्प लेकर अपने बूथ केंद्रों पर कमल का फूल जिताकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जुट जाएंवेद प्रकाश शर्मा

भाजपा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा ने कहा दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के पास कोई विचार नहीं कोई नीति नहीं यह है कबाडिया ऐसे लोगों से रहना है दूर
News

2023-09-03 20:13:17

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक चुनाव भी मोड पर खड़े हैं यह हम सब कार्यकर्ताओं के लिए चुनौती है मिशन 2023 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने में कामयाब होंगे इसे कार्यकर्ता गंभीरता से लेते हुए अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचने की जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्भर करें। यह उपलब्धि हमारे सरकार की अर्थशास्त्र हैं और हम सैनिक की तरह इन योजनाओं को ले जाकर जनता के बीच रखें ताकि इसका लाभ प्राप्त कर सके। यह उपरोक्त उद्गार उन्होंने मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में कृषि उपज मंडी समिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए व्यक्त किए।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कि भाजपा सरकारों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के विचारों को और अंत्योदय योजना के साथ हर गरीब मजदूर किसानों एवं सर्व समाज को विकास की दिशा से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, महिलाओं के लिए निशुल्क उजाला गैस कनेक्शन योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना , जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना ,आयुष्मान भारत कार्ड योजना किसान सम्मन निधि ऐसी अनेकों योजनाएं जो हमारे विकास को आगे बढ़ने का काम कर रही है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई विचार नहीं है कोई नीति नहीं है यह ऐसे लोग हैं दिग्विजय सिंह हो या कमलनाथ जैसे लोग एक कबाडिया है हमें इनसे दूर रहना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई नीति नहीं है यह कबाड़ियों की जमात है और ऐसे लोग ही राष्ट्र को तोड़ने का काम करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु की ओर स्थापित हो रहा है और विपक्ष के लोगों को यह मंजूर नहीं है और हमारी भारतीय संस्कृति राष्ट्र के विकास में उनकी नीति है कि किस तरह विरोध किया जाए लेकिन देश की जनता समझ चुकी है कि आज पूरा राष्ट्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास की ओर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को उमंग और जोश भरते हुए कहा कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है हमें अपनी विचारधारा के लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए जनसंपर्क अभियान अपने-अपने बूथ पर प्रारंभ करना चाहिए यही हमारी पूंजी है चुनाव जीतने का मुख्य आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आग्रह किया कि पार्टी हमारी मां है और जिस तरह हम अपने मां का परिवार में सम्मान करते हैं इस तरह हमें अपने राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी का सम्मान करना चाहिए यह हमारे कार्यकर्ताओं के लिए विशेष आग्रह है। उन्होंने कहा कि हम अपनी भारतीय जनता पार्टी का पक्ष मजबूती के साथ केंद्र राज्य सरकार की उपलब्धियां को लेकर रखना चाहिए और साथ ही मतदाताओं के बीच इस संकल्प को जरूर ले जाएं कि मिशन 2023 में हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है हम प्रदेश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए कमल के फूल के प्रत्याशी को जीतने के लिए आग्रह करें। उन्होंने कहा कि मिशन 2023 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट,एक मुख, और एक संकल्प को लेकर अपने-अपने बूथ केंद्रों पर मजबूती के साथ भाजपा को जीतने के लिए अहम भूमिका के साथ जुड़ जाए यही बहुत बड़ा लक्ष्य कार्यकर्ताओं के लिए होगा यही सम्मेलन का उद्देश्य है।

केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ता नीचे स्तर तक पहुंचाएं-संध्या राय भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, एवं लोकसभा सांसद श्रीमती संध्या राय ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कि केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां को पारदर्शा के साथ नीचे स्तर तक पहुंचने की जिम्मेदारी संभाले। और उन्होंने कहा केंद्र और राज्य सरकार ने गरीब कल्याण के लिए अनेकों योजनाओं को संचालित किया है यह हमारा विकास की मुख्य आधार है और इन्हीं योजनाओं को लेकर हम जनता तक पहुंचेंगे तो नीचे थी लाभार्थी हितग्राही हमारी योजना से जुड़ेंगे और चुनाव में वह मिसाल बनकर कमल के फूल के प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

कांग्रेस की नीतियों में झूठ बोलना चल और कपट की राजनीति करके जनता को भड़काना ही उनका उद्देश्य- मुकेश चौधरी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक चौधरी मुकेश चतुर्वेदी ने कहा की कमल के प्रत्याशी को जीतने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने-अपने बूथ केंद्रों पर सैनिक की तरह कार्यकर्ता है यह देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं की पराकाष्ठा का परिणाम है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है केंद्र और राज्य सरकार ने तमाम ऐसे विकास कार्य किए हैं योजनाएं बनाई है जिससे युवा महिलाएं गरीब मजदूर और किसान आज आत्मनिर्भर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों में तुष्टिकरण एवं झूठ और चल और कपट से जनता को भ्रमित करना ही उनको आता है जिनके पास कोई नीति नहीं है उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में इंदिरा आवास योजना के तहत 372000 आवास थे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीन करोड़ 92 लाख आवास गरीब व्यक्तियों को चाहे कोई भी समाज का हो उन्हें पक्के मकान देकर उनकी जिंदगी को बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा सामाजिक दृष्टि से प्रत्येक कार्यकर्ता का भाव होना चाहिए कि व्यक्ति नहीं विचार के लिए कार्य करेंगे तो निश्चित ही हमें सफलता मिलेगी और उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभार्थी हितग्राहियों को हम अपनी विचारधारा से पार्टी से जोड़ने के लिए प्रत्येक बूथ केंद्र पर महा संपर्क अभियान चलाकर उन्हें पार्टी का सदस्य बनाकर अपने बूथ को मजबूती प्रदान करें।

51% वोट प्रत्येक बूथ केंद्रों पर बढ़ाने के संकल्प को लेकर कार्यकर्ता कार्य करें - देवेंद्र सिंह नरवरिया भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व में संकल्प लिया है कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर 51% वोट प्राप्त करते हुए मजबूती के साथ चुनाव मेंटेनेंस को आगे बढ़ाएं। पार्टी जिला अध्यक्ष नरवरिया ने कहा कि मैं गांव विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक बूथ केंद्र कार्यकर्ताओं के परिश्रम पर आधारित है जब हम अपनी संगठन की योजनाओं को लेकर 51% वोट हर बूथ पर संकल्प लेकर बढ़ाएंगे तो वह हमारी ताकत बनेंगे और वह केंद्र हमारा मजबूत होगा कार्यकर्ता इसी दिशा में अपने बूथ मेंटेनेंस सशक्तिकरण को मजबूती के साथ आगे बढ़ने का काम करें ।

देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं ने जाति न धर्म को देखा उन्होंने कमाल के फूल को मजबूती के साथ जताने का कार्य किया- ओ पी एस भदौरिया मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन एवं आवास राज्य मंत्री ओ पी एस भदौरिया ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं ने जाति न धर्म को दिखा उन्होंने मात्र भाजपा का कमल का फूल को प्रत्याशी बनाकर जीतने का काम किया है। हमारे कार्यकर्ताओं का परिश्रम है। उन्होंने कहा की मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेहगांव विधानसभा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है जिन्होंने आमायन को तहसील, रौन को नगर परिषद कम राइस स्कूल एवं स्वास्थ्य शिक्षा सड़क के क्षेत्र में कोई आर्थिक कमी नहीं छोड़ी है जिन्होंने भरपूर विकास के लिए आर्थिक सहयोग किया है कांग्रेस की सरकार में कमलनाथ ने हमारे मेहगांव विधानसभा क्षेत्र मैं कोई विकास कर नहीं किया और ना ही सम्मान किया गया भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से निवेदन किया कि महिलाओं को विकास की दिशा से जोड़ा जाए उन्होंने तत्काल संवेदना सेल होकर महिलाओं के विकास के लिए अनेकों योजनाएं लाकर हर गरीब युवा मजदूर किसानों तक पहुंचाने का काम किया है मैं गांव विधानसभा में लाडली बहन योजना जो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने महिलाओं की दिशा में उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है सर्वाधिक महिलाओं ने इस योजना का लाभ प्राप्त किया। उन्होंने कहा की प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है कोई भी दुनिया की ताकत नहीं रोक सकती। कार्यकर्ता सम्मेलन को भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष एवं चुनाव प्रबंधन समिति के जिला संयोजक केशव सिंह भदौरिया ने कहा कि कहा कि कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता अपने परिश्रम से संगठन की योजनाओं को लेकर संगठन आत्मक कार्यक्रमों को प्रभावित बनाते हुए मजबूती के साथ कार्य करें और चुनाव में भूत अध्यक्ष पन्ना प्रमुख पूरी तैयारी के साथ अपने बूथ की रचना बनाकर चुनाव अभियान में जुड़ जाए और मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ हम जिले की पांचवा विधानसभा में पार्टी का परचम फहराने में कामयाब होंगे और प्रदेश में भाजपा की सरकार आपका परिश्रम और संघर्ष पराकाष्ठा त्याग और तपस्या के साथ बनेगी और नीचे थी हमारा कार्यकर्ता हर बूथ पर मजबूती के साथ कांग्रेस की नाकामियों को सफल करते हुए जिले में एक कमल खिलाने का काम करेंगे।

सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि वेद प्रकाश शर्मा एवं अतिथियों ने भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं महालेपणकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन के कार्यक्रम का संचालन रोहित रोहित कराया, एवं आभार व्यक्त मेहगांव मंडल के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह भदौरिया ने किया। सम्मेलन में मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के संयोजक मायाराम शर्मा एडवोकेट ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष कोक सिंह नरवरिया, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह जादौन जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुर्जर किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया,नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष ममता भदौरिया जिला उपाध्यक्ष सुधा राठोर अवधेश सिंह चौहान जिला मंत्री राजकुमार जैन मंडल अध्यक्षों में सुभाष थापक, वरिष्ठ नेता एडवोकेट रविंद्र सिंह नरवरिया, जेल सिंह नरवरिया राजवीर सिंह गुर्जर अवधेश सिंह बघेल तेज बहादुर सिंह चौहान राधा कृष्ण शर्मा डॉक्टर तरुण शर्मा, प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion