2023-09-14 18:57:44
भिण्ड। आगामी मिशन 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विधानसभा क्षेत्र में मेहगांव मेहगांव मंडल की बैठक शिव शक्ति मैरिज गार्डन में आयोजित की गई। जिसमें प्रत्येक शक्ति केंद्र एवं ग्राम केंद्र नगर केंद्र के सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी संगठन आत्मक सुझाव प्रस्तुत करते हुए चुनाव युद्ध में भारतीय जनता पार्टी को जीतने का संकल्प लिया।
मेहगांव मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के जिला संयोजक केशव सिंह भदौरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी की सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की विचारधारा को लेकर गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर समाज में पहुंच रही है।कार्यकर्ता संगठन के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहकर विचार के लिए काम करता है। उन्होंने कहा कि मिशन 2023 विधानसभा चुनाव हम सबके लिए महत्वपूर्ण है कार्यकर्ता पूरे परिश्रम के साथ भारतीय जनता पार्टी के कमल के फूल को प्रत्याशी मानकर मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए अपने बूथ पर प्रभावी चुनाव प्रबंधन के साथ जुड़ जाए और कांग्रेस की नाकामियों को उजागर करें केंद्र राज्य सरकार की गरीब कल्याण महिलाओं और युवाओं की योजनाओं को हर समाज तक पहुंचाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर निर्भर है
वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए सब बातें भूलकर भारतीय जनता पार्टी को जीतने के लिए लग जाए। उन्होंने कहा हम सब संगठन की वटवृक्ष हैं जिन्होंने विचार के लिए संगठन का काम किया है चुनाव की बेला में सभी पुराने कार्यकर्ता संगठित होकर अपने बूथ पर भाजपा को जीतकर अपना मार्गदर्शन हम सब कार्यकर्ताओं को करें आपकी ताकत से ही भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतेगी।
बैठक को ने संबोधित करते हुए चुनाव प्रबंधन समिति के जिला संयोजक भदौरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता का मन और सम्मान हमेशा रहता है। चुनाव में कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ भारतीय जनता पार्टी को अपने बूथ पर पार्टी को जताने के लिए जुड़ जाए और कांग्रेस की नाकामियों को जनता के सामने उजागर करें झूठ बोलने वाली कांग्रेस है जिसमें आज तक किसानों की कोई कर्ज माफ नहीं की।
भाजपा प्रदेश कर समिति के सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कांकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक संगठन है, जिनकी परिश्रम और पराकाष्ठा के साथ दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। जिसका नेतृत्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैसेज 2023 का विधानसभा चुनाव हम सबके मोड पर आ चुका है यह हमारे लिए चुनौती है नए पुराने कार्यकर्ता सभी भेदभाव हटाकर भारतीय जनता पार्टी को जीतने के लिए अपने बूथ प्रबंधन को मजबूती देते हुए अपने बूथ पर 51% नए मतदाताओं को जोड़ें और उनमें उमंग और आत्मविश्वास उत्साह के साथ जागृत करते हुए लग जाए।
उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा युद्ध के मैदान में खड़ी हम सब कार्यकर्ता विचार के लिए कार्य करते हैं जिनके परिश्रम सिंह केंद्र और राज्य में जनता पार्टी की सरकार है। व्यक्ति नहीं विचार के लिए काम करती है। उन्होंने कहा जब हमारा बूथ मजबूत होगा अब हम चुनाव जीत पाएंगे। हम सब कार्यकर्ता कमल के फूल को प्रत्याशी मानकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जुड़ । पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन आत्मक एवं चुनावी प्रबंधन पर अपने सुझाव प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन नीरज शर्मा द्वारा किया गया। आभार व्यक्त कालीचरण शाक्य ने किया गया।पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष विशंभर दयाल मिश्रा पूर्व जिला उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह नरवरिया पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री सत्यवान सिंह नरवरिया डॉक्टर कालीचरण राठौर मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह भदौरिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधा राठोर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बबली तोमर बृजमोहन सिंह कुशवाह, मंच पर मौजूद रहे।