जन आशीर्वाद यात्रा के भाव स्वागत के लिए कार्यकर्ता उमंग और उत्साह के साथ कार्य करें जयप्रकाश राजौरिया

जिले की पांचों विधानसभा में जन आशीर्वाद यात्रा को कार्यकर्ता सर्वव्यापी बनाएं : देवेंद्र सिंह नरवरिया
News

2023-09-07 12:55:44

भिण्ड। भाजपा प्रदेश कर समिति के सदस्य जिला संगठन के प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि 9 और 10 सितंबर को 2 दिन तक जिले में रहने वाली जन आशीर्वाद यात्रा का कार्यकर्ता अपनी संपूर्ण जिम्मेदारी के साथ पांचो विधानसभा में भव्य आमसभा एवं निर्धारित स्थानों पर स्वागत की तैयारी में लग जाए। जिस कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिली है वे पूर्ण निष्ठा के साथ यात्रा को सर्वव्यापी और सर्व स्पर्शी बनाने में अपने-अपने विधानसभा में लग जाए। सवा एवं स्वागत ऐतिहासिक बने इसके लिए मंडल स्तर पर कार्य योजनाएं बनाकर स्वागत को अभूतपूर्व करें और ताकि जनता में यह संदेश जागृत हो सके कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से आग्रह किया जा रहा है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने और फिर आपके विकास को और आगे बढ़ाया जा सके। यह बात उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी को लेकर सिटी पैलेस में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

अटेर विधानसभा में होगा जन आशीर्वाद यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत एवं जनसभा : अरविंद सिंह भदौरिया मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा कि की 9 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत अटेर विधानसभा क्षेत्र के निर्धारित स्थानों पर किया जाएगा जिसकी आवश्यकता तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया गया है और ग्राम पंचायत पारा स्वभावी आयोजित की जाएगी इसके लिए मैं शीघ्र ही ग्रामीण क्षेत्रों में जनता के बीच जनसंपर्क प्रारंभ करूंगा ताकि जन आशीर्वाद यात्रा अटेर क्षेत्र में प्रभावी बने। क्षेत्र की आम जनता से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित स्थान एवं सभा स्थल पर पहुंचकर जन आशीर्वाद यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत करें।

मेहगांव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय मंत्रियों का जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से होगा अभूतपूर्व स्वागत : ओ पी एस भदौरिया मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन एवं आवास राज्य मंत्री ओ पी एस भदौरिया ने कहा कि 10 सितंबर को महगांव विधानसभा क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं यात्रा में चल रहे वरिष्ठ नेत्र का पार्टी कार्यकर्ता ऐतिहासिक स्वागत करेंगे साथ ही आमसभा को प्रभावी बनाने के लिए ग्रामीण एवं शहरी आंचल में जनसंपर्क कर पीले चावल देकर उन्हें आमंत्रित किया जाएगा साथ ही 9 सितंबर को विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद गोरमी में पार्टी कार्यकर्ता एवं जनता एवं शासन के योजनाओं के लाभार्थी हितग्राही एवं सर्व समाज लाडली बहन की बहने भी ऐतिहासिक स्वागत एवं पुरुष वर्षा करेगी और साथ ही रथ सभा को एक प्रभावी बनाने के लिए उन्होंने जनता से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में यात्रा का भव्य स्वागत करें। के लिए मेहगांव विधानसभा के समस्त मंडल अध्यक्षों के साथ योजना को अंतिम रूप दे दिया जा गया है।

भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जन आशीर्वाद यात्रा के जिले के प्रभारी नाथू सिंह गुर्जर ने अपने आभार प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं को आभार करते हुए कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा का उद्देश्य समाज में चुनावी माहौल को उमंग और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए होता है हम सब संगठन के जिम्मेदार कार्यकर्ता है जन आशीर्वाद यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत बने और प्रदेश नेतृत्व ने जो निर्धारित स्थान तय किए हैं उन स्थानों पर जनता कार्यकर्ता एवं हितग्राहियों के बीच जनसंपर्क करते हुए उन्हें पहुंचाने के लिए कार्य योजना बनाएं। करता हूं को जिम्मेदारी दी है वे अपनी जिम्मेदारी का निर्भय करते हुए यात्रा को उमंग और उत्साह का वातावरण जनता में जागृत करें। ने बताया कि स्वागत स्थलों पर जनता को कोई कठिनाइयां ना हो इसके लिए पर्याप्त आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए साथ ही सभा स्थल पर मंच से लेकर सभी सजा पार्टी के झंडे और बैनरों यह प्रभावी रूप से लगे इसके लिए सभी कार्यकर्ता आवश्यक रूप से चिंता करें।

बैठक का शुभारंभ पार्टी नेताओं ने भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छाया चित्रों पर दीप प्रज्वलित एवं माल्या पढ़कर किया संचालन जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा, एवं जिला महामंत्री धर्म सिंह भार्गव ने आभार व्यक्त किया। बैठक में भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के जिला संयोजक केशव सिंह भदौरिया,प्रदेश कर समिति के सदस्य अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्यों में पूर्व विधायक शिव शंकर समाधिया, पूर्व विधायक मुन्ना सिंह भदौरिया, विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह विधानसभा संयोजक पार्टी के वरिष्ठ नेता मायाराम शर्मा एडवोकेट, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ रमेश दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना भदौरिया कमल सिंह तोमर, जिला महामंत्री धीर सिंह भदौरिया, शिवराज सिंह यादव अनिल कटारे शैलेंद्र पालीवाल, अनिल सिंह कुशवाह उपेंद्र राजौरिया, डॉ तरुण शर्मा, विस्तारक अविनाश सिंह तोमर रामनरेश शर्मा,विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा विधायक प्रतिनिधि एवं यात्रा के सहसंयोजक सुनील बाल्मिक जिलाअध्यक्ष विक्रम सिंह कुशवाह एडवोकेट,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गुर्जर आदि कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद थे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion