किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसानों ने की बैठक

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) संगठन के द्वारा ब्लाक मोहनलालगंज लखनऊ के ग्राम शेरपुर लवल मे संगठन विस्तार हेतु
News

2023-09-03 20:21:03

लखनऊ मे भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) संगठन के द्वारा ब्लाक मोहनलालगंज लखनऊ के ग्राम शेरपुर लवल मे संगठन विस्तार हेतु बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या मे किसान शामिल हुए| जिसमे संगठन को बढ़ाने के लिए निम्न पदाधिकारी का चयन किया गया जिसमें ग्राम अध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी,महिला ग्राम अध्यक्ष रूप रानी पाल ,ग्राम पंचायत अध्यक्ष प्रधान प्रतिनिधि फौजी शिवराज पाल, ग्राम पंचायत उपाध्यक्ष बबलू को मनोनीत गया है। और आगामी 25 सितम्बर को भकियू (अराजनैतिक) संगठन के द्वारा लखनऊ मे होने वाली ऐतिहासिक किसान पंचायत को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचने की अपील की गई जिसमें सभी किसानों ने अधिक संख्या मे पहुंचने को वादा किया है।आज की बैठक मे उपस्थित जिलाध्यक्ष राजेश कुमार रावत, जिला उपाध्यक्ष मनोज पटेल,जिला प्रचार मंत्री रजामोहम्मद, तहसील अध्यक्ष मोहनलालगंज प्रमोद कुमार वर्मा, सक्रिय कार्यकर्ता सुजीत कुमार आदि लोग उपस्थित रहे|

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion