USA छोड़कर चली आई भारत, यूपी के लड़के पर आया ​अमेरिकी बाला का दिल

कहते हैं कि जब किसी से प्यार होता है तो न जाति देखी जाती और न ही धर्म
News

2023-11-24 17:27:20

यूपी: कहते हैं कि जब किसी से प्यार होता है तो न जाति देखी जाती और न ही धर्म। प्यार दो देशों की सीमाओं को भी नहीं जानता है। ऐसा ही कुछ अमेरिका की एक लड़की के साथ हुआ। अमेरिका की यह लड़की यूपी के एक युवक पर अपना दिल लुटा बैठी और युवक से शादी करने के लिए अमेरिका छोड़कर भारत चली आई। यहां पहुंचने दोनों का विवाह हिन्दू रीति रिवाज से धूमधाम से हुआ। यूपी के जिस लड़के पर अमेरिका की लड़की का दिल आया है, वह युवक उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद का रहने वाला है। हमीरपुर के भिलावा के नारायण नगर निवासी सचिन शर्मा और अमेरिका के अरवाइन शहर की रहने वाली लड़की ओलिविया वेन की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों बटौर रही है। ओलिविया वेन दो दिन के लिए हरदोई आई थी और यहीं की होकर रह गई।

जानकारी के अनुसार सचिन शर्मा जॉब करने के लिए अमेरिका गए थे। वहां उनकी दोस्ती ओलिविया वेन से हो गई। सचिन और ओलिविया वेन की यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई, किसी को पता ही नहीं चला। जिसके बाद दोनों ने एक होने का फैसला कर लिया। दोनों ने अपने अपने परिजनों से बात की तो दोनों के परिजन शादी के लिए राजी हो गए। 3 नवंबर 2023 को सचिन और ओलिविया वेन हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए और बैंड बाजे के साथ हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर ली।

आपको बता दें कि सचिन के पिता महेश शर्मा स्वास्थ्य विभाग में कार्य करते थे और अब रिटायर हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनका बड़ा बेटा सचिन शर्मा बीटेक करने के बाद एमबीए की पढ़ाई के लिए अमेरिका गया था। वहीं, उसकी जॉब लग गई। जॉब के दौरान सचिन की ओलिविया वेन से दोस्ती हो गई। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। बात शादी की आई. सचिन ने अपने रीति-रिवाज से शादी के लिए ओलिविया को तैयार कर लिया। उन्होंने बताया कि ओलिविया दो दिन पूर्व अपनी मां के साथ हमीरपुर आई थी। उसके पिता डन-वेन की वर्ष 2021 में कोरोना की चपेट में आकर मृत्यु हो चुकी है। ओलिविया सचिन से शादी करने के लिए अपनी मां नैन-डो के साथ भारत आई है। ओलिविया को भी भारतीय रीति-रिवाज पसंद हैं।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion