भाजपा के थे कर्णधार नेता स्वर्गीय कल्याण सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा संजय सिंह

पद्म विभूषण, हिंदू हृदय सम्राट, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की जयंती पर
News

2024-01-06 15:28:31

बांदा। पद्म विभूषण, हिंदू हृदय सम्राट, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की जयंती पर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में उनके चित्र में माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने कहा कि 22 जनवरी को बाबूजी कल्याण सिंह का सपना पूरा होने जा रहा है। राम जन्म भूमि में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण से उनकी आत्मा गदगद होगी। 22 जनवरी को वह किसी न किसी रूप में अयोध्या पहुंच कर इस भव्य समारोह को जरूर देखेंगे। अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराकर राम मंदिर बनाने का रास्ता साफ करने में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता।

विवादित ढांचा गिरने के बाद दिल्ली पहुंचकर पत्रकारों के प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा था कि मैंने भूगोल बदल कर इतिहास बनाया है। राम मंदिर के कर्णधारों में से एक रहे कल्याण सिंह की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए। संतोषी को राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता ने भी सम्बोधित किया। भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कल्याण सिंह को कर्णधार बताते हुए उनके विचारों पर चलने का आवाहन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित द्वारा किया गया। ऐसे अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, जिला महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत तथा विवेकानंद गुप्ता, शैलेंद्र जायसवाल, रामराज गुप्ता आनंद, प्रेम नारायण द्विवेदी, मनोज पुरवार, धीरेंद्र सिंह,

रामकरण सिंह बच्चन,श्याम सिंह एडवोकेट, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, राज नारायण द्विवेदी, दिलीप तिवारी, आर सी योगा,धीरेंद्र सिंह धीरू, अरविंद श्रीवास्तव, मारुति दीक्षित, पार्वती गुप्ता, शिवपूजन गुप्ता, देशराज जी तथा विनोद त्रिपाठी मुख्य रूप से उपस्थित रहे!

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion