2023-09-07 13:00:57
भिण्ड। मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया ने वीरांगना अवंती बाई के बलिदान दिवस पर लोधी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा जिस तरह महारानी लक्ष्मीबाई ने अपने पुत्र दामोदर को पीठ पर बांधकर अंग्रेजों से संघर्ष किया था इसी प्रकार रानी अवंती बाई ने भी संघर्ष के साथ भारत को स्वतंत्र करने में अपना बलिदान दिया, मैं उनके चरणों में शत-शत प्रणाम करता हूं।
सहकारिता मंत्री डॉ भदौरिया ने अवंती बाई के बलिदान दिवस पर विरासत होटल में लोधी समाज को संबोधित करते हुए कहा कि ऐतिहासिक और गौरवशाली दिवस को यादगार बनाने पर आयोजक समिति को बधाई देते हुये कहा कि रामगढ़ की रानी ने अन्याय और अंग्रेजों की तानाशाही के खिलाफ लड़ाई लड़ी. जिसके परिणाम रूप आज हम आजादी का जश्न मानते हैं. एक बार फिर हमें अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लडऩा है, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ लडऩे की आवश्यकता है. तभी हम एक सवर्णिम मप्र का निर्माण कर पाएंगे और पुन: छिन्दवाड़ा जिला सहित पूरे मप्र में विकास रफ्तार पकड़ेगा कौन थीं रामगढ़ की रानी अवंतीबाई लोधी वीरांगना रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ने कहा कि रानी अवंती बाई ने अपने प्राणों को न्योछावर किया.
प्रथम स्वाधीनता संग्राम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली और अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाली रानी अवंती बाई को नमन किया. देश की आजादी में उनके योगदान और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. 1857 की क्रांति में रामगढ़ की रानी अवंतीबाई लोधी रेवांचल में मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार थीं.।मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में जन्मीं रानी अवंतीबाई लोधी भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली वीरांगना थीं। रानी अवंतीबाई के पति राजा विक्रमादित्य बहुत धार्मिक प्रवृत्ति के थे। अत राज्य का संचालन रानी ही करती थीं। रानी अवंतीबाई ने मातृभूमि की रक्षा में अर्पण किए अपने प्राण। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी में महापुरुषों के सम्मान में हमेशा आगे बढ़ने का काम किया है। लोधी समाज संगठित होकर उनके विचारों को समाज के अंतिम छोर तक पहुंच कर लोगों को जागृत करें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिछोर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पीतम लोधी ने कहा की लोधी समाज मानव सम्मान का भूखा रहता है भारतीय जन संघ से लेकर के भारतीय जनता पार्टी तक हमारे समाज को जितना सम्मान भाजपा ने दिया है उतना किसी भी राजनीतिक दल ने नहीं दिया कांग्रेस हमेशा राजनीतिक वोट की तुष्टिकरण की नीति चल रही और हमारे समाज को विकास की मुख्य धारा से दूर रखा भारतीय जनता पार्टी आप सभी के समाज के बीच मानव सम्मान को आगे बढ़ते हुए केंद्र से लेकर के प्रदेश में लोधी समाज को महत्वपूर्ण स्थान देकर उन्हें नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने समाज को जागृत करते हुए कहा की मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ कमल के फूल को प्रत्याशी मानकर फिर मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बना कर और केंद्र में प्रधानमंत्री तक की नरेंद्र मोदी की ताकत को मजबूती करें। पिछोर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पीतम लोधी ने कहा अबकी बार में विधानसभा में पहुंचकर समाज के लिए जो मुझ पर बन पड़ेगा मैं करूंगा और पिछोर विधानसभा से अब कांग्रेस मुक्त की ओर पहुंच चुकी है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद संध्या राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकारों ने लोधी समाज को महत्वपूर्ण स्थान पर नेतृत्व देकर उन्हें विकास की दिशा से जोड़ने का काम किया है उन्होंने कहा की विकास और प्रकृति के लिए केंद्र और राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अटेर विधानसभा से जीत कर अटेर के विकास के लिए मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह की ताकत को मजबूती प्रदान करें ताकि आपके क्षेत्र को विकास की दिशा से जोड़ने का काम किया जाए उन्होंने कहा डॉक्टर अरविंद सिंह भदोरिया ने अपने कार्यकाल में अटेर क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है बड़े-बड़े पुल मार्ग से लेकर के सड़क मार्ग एवं जनता की अपूर्ण समस्या कनेरा सिंचाई योजना जो महत्वपूर्ण थी उसको उन्होंने आगे बढ़ने का काम किया है। उन्होंने कहा की लाडली बहन योजना जो हमारे मध्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान कर रही है आप सभी बहनें इस योजना का लाभ लेकर के आत्मनिर्भर बने। सांसद संध्या राय ने लोधी समाज के प्रमुख धार्मिक स्थल रजपुरा धाम श्री श्री 1008 केशवानंद महाराज मंदिर के लिए उन्होंने सांसद निधि से 11 लख रुपए देने की घोषणा की। समाज में इसकी मांग सांसद जी के समाचार रखी थी उसको उन्होंने तत्काल मंच के पुरी की।
मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष कोक सिंह नरवरिया ने कहा की मुख्यमंत्री समाज के लिए लोधी समाज के लिए अनेकों योजनाओं को संचालित किया है। उन्होंने कहा समाज ने संगठित होकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से रामगढ़ के लिए ध्यान आकर्षण कराया था उन्होंने तत्काल स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहां थी मध्य प्रदेश में रही कांग्रेस की सरकार ने रामगढ़ में कई विकास की ओर ध्यान नहीं दिया जब मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिला और उन्होंने तत्काल करोड़ों रुपए की राशि स्वीकृति प्रदान कर रामगढ़ के किले को विकास की दिशा से जोड़ने का काम किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा की लोधी समाज संगठित होकर वीरांगना अवंती बाई के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें भारतीय जनता पार्टी ने जितना सम्मान हमारे समाज को दिया है उतना कांग्रेस ने कभी नहीं दिया आज लोकसभा से लेकर के विधानसभा जिला पंचायत से लेकर के जनपद ग्राम पंचायत से लेकर के नगरीय निकायों में हमारे समाज आज उच्च स्थान पर बैठकर समाज सेवा के लिए कम कर रहे हैं।
लोधी समाज द्वारा उत्कृष्ट विद्यार्थियों को साल और श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया गया इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री डॉ भदौरिया ने वीरांगना अवंती बाई के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का। स्वागत भाषण देवेंद्र सिंह भदौरिया दादा ने दिया संचालन भंवर सिंह नरवरिया द्वारा किया गया। आभार व्यक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष राय सिंह नरवरिया ने किया।इस अवसर पर लोधी समाज के जिला अध्यक्ष सुधर सिंह नरवरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा पूर्व जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भदौरिया, राजीव सिंह भदौरिया, पूर्व सरपंच लालजी सिंह नरवरिया, थान सिंह भदौरिया, संजू लोधी,सरपंच सनोज सिंह नरवरिया, फूल सिंह नरवरिया पूर्व सरपंच, अशोक सिंह नरवरिया सरपंच, महेश सिंह नरवरिया एडवोकेट महेंद्र सिंह नरवरिया उपस्थित थे।
मंत्री डॉ भदौरिया एवं भाजपा प्रत्याशी किशोर प्रीतम सिंह लोधी ने की पुष्पवर्षा
अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया एवं पिछोर भाजपा प्रत्याशी पीतम लोधी ने सम्मेलन में आए भारी संख्या में मातृशक्ति पर मंच से उतरकर फूल बरसाए और उनका अभिवादन भी स्वीकार किया। सम्मेलन में 5000 से अधिक समाज के लोगों ने भाग लिया।