2023-09-04 16:49:05
नोएडा संवाददाता, थाना फेस थ्री पुलिस ने दस हजार रुपये के इनामी अभियुक्त नेमपाल पुत्र श्रीपाल निवासी रजवाना थाना जुनावई जिला सम्भल को रविवार को मुठभेड़ के उपरांत सैक्टर 71 नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।उपरोक्त अभियुक्त मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए पुलिस द्वारा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक चोरी की मोटरसाइकिल स्पलैण्डर और एक तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर मय एक कारतूस जिन्दा बरामद किया है।अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी थी।
पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया है।बरामद मोटर साईकिल थाना अशोक नगर क्षेत्र से दिल्ली से चोरी की है।अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है।जो थाना फेस थ्री पर पंजीकृत अभियोग में वर्ष 2017 से वांछित चल रहा था तथा थाना जुनावई से भी वांछित चल रहा है। अभियुक्त के विरूद्ध करीब दो दर्जन आपराधिक मुकदमें विभिन्न थानों में पंजीकृत है। जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।