कृष्ण का जन्म क्षत्रिय कुल में राजा यदुकुल के वंश में हुआ था शास्त्री

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में स्थित नदी वाला मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
News

2023-10-12 19:29:30

(यूपी/मुजफ्फरनगर/कहकशां फारुखी)

बुढ़ाना। उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में स्थित नदी वाला मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन गुरुवार के दिन भी किया गया। जिसमें आचार्य हिमेश शास्त्री ने कथा में श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन कर भक्तों को सराबोर किया। महाराजा अग्रसेन युवा संगठन के तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन जन्म उत्सव पर अग्रवाल समाज के लोगों ने 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया हुआ है। आचार्य हिमेश शास्त्री ने कथा के 5वें दिन कहा कि भगवान के सम्मुख और उनके शरणागत होना ही भागवत कथा है। भागवत कथा से कल्याणकारी और कोई भी साधन नहीं है इसलिए व्यस्त जीवन में से कुछ समय निकालकर कथा को आवश्यक महत्व देना चाहिए। भागवत कथा से बडा कोई सत्य नहीं है।

भागवत कथा वह अमृत है जिसके श्रवण करने से मनुष्य अमर हो जाता है। यह एक ऐसी औषधि है जिससे जन्म-मरण का रोग मिट जाता है। भागवत कथा को 5वां वेद कहा गया है जिसे पढ और सुन सकते हैं। श्रीकृष्ण हिन्दू धर्म में विष्णु के अवतार हैं। सनातन धर्म के अनुसार भगवान विष्णु सर्वपापहारी पवित्र और समस्त मनुष्यों को भोग तथा मोक्ष प्रदान करने वाले प्रमुख देवता हैं। जब भी पृथ्वी पर असुर व राक्षसों के पापों का आतंक व्याप्त हुआ है तब भगवान विष्णु किसी रूप में अवतरित होकर पृथ्वी के भार को कम करते हैं। उनके सबसे महत्वपूर्ण अवतार श्रीराम और श्रीकृष्ण माने जाते हैं। श्रीकृष्ण का जन्म क्षत्रिय कुल में राजा यदु कुल के वंश में हुआ था। इस दौरान यहां पर मुख्य रूप से प्रमुख समाजसेवी कपिल गर्ग, नितिन बंसल, सौरभ अग्रवाल, अमित गर्ग और जितेश जिंदल आदि सैंकड़ों श्रद्धालुओं की गरिमामय उपस्थिति देखने को मिली।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion