2023-07-07 13:49:04
चंडीगढ़- भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष इंजि. कंवरवीर सिंह टोहरा ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा सुनील जाखड़ को पंजाब भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ एक बहुत ही सुलझे हुए व जनता के साथ जुड़े हुए राजनेता हैं। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ को पंजाब बीजेपी अध्यक्ष बनाने के केन्द्रीय नेतृत्व के फैसले का स्वागत करते हैं और बीजेपी हाईकमान का इसके लिए धन्यवाद करते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा अपनी नियुक्ति के बाद आज गुरुनगरी में सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब, श्री दुर्ग्याणा मंदिर व श्री वाल्मीकि तीर्थ में नतमस्तक होने के दौरान कंवरवीर सिंह टोहरा ने भी नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कंवरवीर सिंह टोहरा ने कहा कि सुनील जाखड़ के नेतृत्व में पंजाब में भाजपा मजबूत होगी, क्योंकि उनके पास राजनीति का लंबा अनुभव है, जिसका फायदा पंजाब बीजेपी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भर गया है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सुनील जाखड़ के नेतृत्व में पंजाब में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर केंद्र में भाजपा सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।