2023-09-08 13:37:44
भिण्ड। आगामी मिशन 2023 विधानसभा चुनाव, एवं भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा को विधानसभा क्षेत्र मेहगांव में सर्वव्यापी बनाने के लिए सर्किट हाउस पर आवश्यक तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। जय आशीर्वाद यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी के वरिष्ठ नेता जन जनसभा को संबोधित करेंगे।
कार्यकर्ता जन आशीर्वाद यात्रा के ऐतिहासिक स्वागत के लिए जुड़ जाएं - देवेंद्र सिंह नरवरिया
जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी की समीक्षा करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा की मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा को कार्यकर्ता अपनी अहिम जिम्मेदारी के साथ सर्वव्यापी बनाने के लिए जुड़ जाए। यात्रा 10 तारीख को मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी जहां जनसभा आयोजित होगी और मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय मंत्रियों के साथ रोड शो भी आयोजित करेंगे सभा को प्रभावी बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के मंडलों में जनसंपर्क प्रारंभ करते हुए सभा में पहुंचने के लिए आमंत्रित करें ताकि लोगों में उमंग और उत्साह दिखाई दे।
जिन कार्यकर्ताओं को स्वागत की जिम्मेदारी मिली है वे अपने निर्धारित प्वाइंटों पर एकत्रित होकर यात्रा आपका भव्य स्वागत व पुष्प वर्षा करें। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी हितग्राही भी इस यात्रा में शामिल हो जगह-जगह स्वागत करें साथ ही लाडली बहन की महिलाओं को भी एक स्थान पर एकत्रित कर यात्रा का भाव स्वागत करने में अपनी अहम भूमिका के साथ काम करेंगे तो निश्चित ही हमारी यात्रा सर्वव्यापी बनेगी। यात्रा का उद्देश्य भी समाज की अंतिम छोर तक पहुंचेगी।
मेहगांव नगर परिषद में यात्रा का होगा ऐतिहासिक स्वागत सभा के लिए करूंगा ग्रामीण शहरी क्षेत्र में जनसंपर्क ओ ,पी ,एस, भदौरिया
मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन आवास राज्य मंत्री ओ.पी एस भदौरिया ने कहा कि मैं गांव विधानसभा क्षेत्र में गोरमी एवं मेहगांव में जन आशीर्वाद यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाव स्वागत के लिए जी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलेगी वे सभी कार्य अपने-अपने निर्धारित स्वागत केदो पर पहुंचकर कार्यक्रम को प्रभावी बनाने में अपनी मदद करें साथ आमायान मैं भी जन आशीर्वाद यात्रा का रथ सभा एवं स्वागत को प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने कहां की यात्रा लोगों में एक चुनाव भी मोड़ के लिए उसे शहर उमंग का संचार को जागृत करेगा। बैठक
में भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के जिला संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना भदौरिया ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधा राठोर नगर प्रसाद की पूर्व अध्यक्ष ममता भदौरिया, जन आशीर्वाद यात्रा के विधानसभा प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह चौहान मंत्री राजकुमार जैन,मंडल अध्यक्षों में गजेंद्र सिंह भदौरिया, सुभाष थापक, राजवीर सिंह गुर्जर, जय सिंह नरवरिया, अवधेश सिंह बघेल, बहादुर सिंह चौहान एवं
विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक एवं मीडिया प्रभारी विशेष रूप से मौजूद थे।