जगदीश यादव किसान आज राष्ट्रीय आवाहन पर तहसील अतरौली में तहसील अध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व मे नए कृषि कानून मसौदे की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता

अतरौली जगदीश यादव किसान: आज तहसील अतरौली प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन के द्वारा तहसील अध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व में नए कृषि कानून की प्रतियां
News

2025-01-14 18:32:01

अलीगढ : अतरौली जगदीश यादव किसान: आज तहसील अतरौली प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन के द्वारा तहसील अध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व में नए कृषि कानून की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया जगदीश यादव ने बताया कि भारत सरकारने पिछले तीन काले कृषि कानून का रूप बदलकर नई कृषि विपणन मसौदा तैयार किया है जिसका भारतीय किसान यूनियन पुरजोर विरोध करती है इसी के विरोध में राष्ट्रीय आवाहन पर प्रत्येक तहसील पर भारतीय किसान यूनियन विरोध प्रदर्शन कर नए कानून की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रही है इसी कड़ी में तहसील अतरौली के कार्यकर्ताओं ने भी नए कृषि कानून की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है भारत सरकार भारत के किसानों की जमीनों को अपने चाहते पूंजी पतियों को देना चाहती है यह मानसा किसान यूनियन कभी पूरी नहीं होने देगी भारतीय किसान यूनियन किसानों के हक के लिए सरकार से आर पार की लड़ाई के लिए तैयार है प्रदर्शन के बाद क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम अतरौली को ज्ञापन सोपा गया आज के धरना प्रदर्शन में अर्जुन सिंह देवेंद्र सिंह बॉबी चौधरी दाताराम राम अवतार सुभाष यादव प्रेम सिंह विनय यादव सुभाष वर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion