2023-10-09 18:06:24
(यूपी/मुजफ्फरनगर/बुढाना/नसीम कुरैशी)
बुढ़ाना। कस्बे के नदी वाला मंदिर के भव्य परिसर में आज सोमवार को दूसरे दिन श्रीमद्भ भागवत कथा का आयोजन किया गया। जिसमें वृंदावन से आए आचार्य हिमेश शास्त्री ने अपने श्री मुख से कथा करते हुए भक्तों को सराबोर किया। बताया जाता है कि महाराजा अग्रसेन के जन्म उत्सव पर अग्रवाल समाज के लोगों ने श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया हुआ है। यहां पर आचार्य हिमेश शास्त्री ने कथा के दूसरे दिन कहा कि हमारा आचरण ही हमारी पहचान है। सरल व्यवहार हमेशा जीवित रहता है। आचरणहीन व्यक्ति कितना भी वेदों और पुराणों में घुस जाये यदि वो गलत आचरण नहीं छोड़ेगा तो वेद भी उसको पवित्र नहीं बना पायेंगे।
इसलिए हमें गलत आचरण करने से बचना चाहिए और सभी मनुष्यों के साथ अच्छे आचरण करने वाला बनना चाहिए। ये ही बात हमें महान बनाती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा कोई मनोरंजन नहीं है बल्कि यह हमें सदाचार के साथ जीवन जीना सिखाती है। उन्होंने शुकदेव जन्म और सती चरित्र की रोचक कथा का भी वर्णन किया। इस दौरान यहां पर मुख्य रूप से अनुज गर्ग, गौरव संगल, अभिषेक गोयल, अजय कुमार, ईशु गर्ग, संजीव कुमार और मुकुल मित्तल सहित अन्य सैंकड़ों महिलाएं श्रद्धालु भी उपस्थित रही।