घायल अधिवक्ता की इलाज के दौरान मौत

थाना सिविल लाइन के कलेक्ट्रेट के सामने स्कूटी की टक्कर से घायल हुए
News

2025-01-04 16:20:09

अलीगढ़। थाना सिविल लाइन के कलेक्ट्रेट के सामने स्कूटी की टक्कर से घायल हुए अधिवक्ता की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। विक्रम कॉलोनी निवासी करीब 70 वर्षीय शिव सिंह कलेक्ट्रेट में प्रेक्टिस करते थे। बीते 25 नबम्बर को शिव सिंह कलेक्ट्रेट से घर जाने के लिए निकले थे। कलेक्ट्रेट से बाहर निकलते ही स्कूटी सवार ने उनको टक्कर मार दी जिसके चलते वह घायल हुए थे। घटना के बाद से उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था जहाँ शुक्रवार सुबह 11 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शुक्रवार शाम 4 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion