सर्वे में बुजुर्गों ने बताया हरियाणवी संस्कृति के पहनावा हेमंत सैनी

हरियाणा के सोनीपत जिले के बड़े बुजुर्गों केवल सिंह ने एक सर्वे के दौरान अपनी पुरानी हरियाणवी संस्कृति के पहनावे के बारे में बताया
News

2025-01-11 17:54:08

भिवानी, : हरियाणा के सोनीपत जिले के बड़े बुजुर्गों केवल सिंह ने एक सर्वे के दौरान अपनी पुरानी हरियाणवी संस्कृति के पहनावे के बारे में बताया कि हरियाणा के पुरुषों की पारंपरिक वेशभूषा धोती, गोल बाँहों का पुराने रिवाज का कुर्ता, कालरदार कमीज, खंडवा पगड़ी, साफा पगड़ी (सैनिक फैशन की), मारवाड़ी ढंग की पगड़ी, पाग राजपूती ढंग की बड़ी पगड़ी, कमरी आधी अस्तीन की कटि तक की कमरी, जो अब भी कई बुजुर्ग पहनते हैं। अंगरखा- गण्यमान्य लोगों का नीचे तक झूलता कलीदार पहनावा, पुराने दरबारी ढंग का कुर्ता, दोहर- हाथ के कते बारीक दोहरे सूत की मजबूत बड़ी चादर, जो जाड़ों में ओढ़ी जाती है। खेस मोटे सूत की चादर, जो शीतकाल में ओढ़ी जाती है। रूई की कमरी रूई डालकर सिलाई गई कमरी, इसे लोग जाड़े में पहनते हैं। इसी को मिरजई भी कहते हैं इस अवसर पर उनके साथी सूरजभान, बलवीर, रिछपाल आदि मौजूद थे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion