2023-10-07 12:31:11
भिण्ड। मध्य प्रदेश सरकार में भारतीय जनता पार्टी सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा क्षेत्र अटेर की प्रमुख सिंचाई योजना कनेरा उद्भावन सिंचाई योजना एवं पेयजल परियोजना का मध्य प्रदेश भोपाल रविंद्र भवन से वर्चुअल के माध्यम से भूमि पूजन किया है। जिसका सीधा लाइव प्रसारण विधानसभा क्षेत्र अटेर की जनता ने ग्राम कनेरा से कार्यक्रम को देखकर खुशी का इंतजार किया। वहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद संध्या राय एवं सहकारिता लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया भूमि पूजन पत्रिका का पूजा अर्चना के साथ किया।
मध्य प्रदेश सरकार में एवं अटेर से विधायक सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया ने की कनेरा उद्वान सिंचाई योजना वर्षों से विकास की कोसों से दूर रहा। यह सिंचाई योजना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण थी भारत सरकार से एनओसी मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना का भूमि पूजन करते हुए क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई के माध्यम से बहुत बड़ी राहत पहुंचाई है और यह अटेर विधानसभा के लिए महत्वपूर्ण सौगात है इस योजना के माध्यम से लागत 152.65, पेयजल परियोजना का भूमि पूजन किया। यह समस्या क्षेत्र के किसानों की काफी लंबी समय से चली आ रही थी विकास और प्रकृति के लिए अटेर विधानसभा एक किसानों के लिए 15500 हेक्टर कृषि भूमि की सिंचाई होगी एवं सैकड़ो गांव को पीने का शुद्ध पेयजल भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके लिए उन्होंने अटेर विधानसभा क्षेत्र के देव दुर्लभ जनता के प्रति मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।
मंत्री डॉक्टर भदौरिया ने कहा कि अटेर विधानसभा क्षेत्र में नगर फूप क्षेत्र में 300 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज की भी सौगात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है साथ ही अटल चंबल एक्सप्रेस माध्यम से भी अटेर को विकास की दृष्टि से जोड़ा गया है इससे चंबल संभाग का भी संपूर्ण विकास होगा। जिले के सभी विद्यार्थी डॉक्टर बनने के लिए जिले में ही डॉक्टर की डिग्री उन्हें प्राप्त होगी और एमबीबीएस बनकर अच्छे समाज सेवा के क्षेत्र में लोगों का जीवन बचाने का काम करेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद संध्या राय ने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि अटेर विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख सिंचाई योजना करेरा का कार्य पूर्ण होने के कारण किसने की कई हेक्टर जमीन सिंचाई से वंचित रहा जाकर करती थी लेकिन आप किसान का हर खेत सिंचाई के माध्यम से उनकी फसलों को उपजाऊ बनाया जाएगा और सीधा पानी किसान के खेत में पहुंचे यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार की विचारधारा का परिणाम है। उन्होंने कहा की जो लोग अटेर का विकास का वादा करते रहे उनके पास कोई नीति नहीं थी
अगर की गई होती तो आज विकास के रूप में अटेर क्षेत्र विकसित हो जाता। सांसद संध्या राय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर व्यक्ति का विकास कर रही है आज जो अटेर क्षेत्र की प्रमुख समस्या थी कनेरा उद्भावन सिंचाई योजना का आज भूमि पूजन से यह सौगात क्षेत्र के किसानों को समर्पित की जा रही है इससे सिद्ध पानी किस के खेतों में पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि की डॉक्टर अरविंद सिंह भदौरिया के कार्यकाल में जितना विकास क्षेत्र में हुआ है उतना कभी कांग्रेस की सरकारों में नहीं हुआ। जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा, नंदकिशोर सिंह भदौरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष भान सिंह भदौरिया,सुरपुरा शैलेंद्र सिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र पालीवाल मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह तोमर प्रमुख भागवत आचार्य सोमेश शास्त्री काफी संख्या में किसान एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।