2023-12-28 12:28:15
मथुरा जनपद के सहायक श्रमायुक्त एम०एल० पाल ने अवगत कराया है कि भारत सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों के रोजगार के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत इजराइल में सुरक्षित स्थान पर बिल्डिंग निर्माण से सम्बन्धित कार्य करने वाले श्रमिक यथा- राजमिस्त्री, टाइल्स कारीगर, शटरिंग कारीगर तथा जाल बनाने वाले कारीगर आदि कार्यों हेतु भारत सरकार के राष्ट्रीय कौशल विकास कारपोरेशन के माध्यम से श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु आमंत्रित किया जा रहे है, जिसमें इच्छुक व्यक्ति निम्न योग्यता रखता हों।श्रमिक उक्त चारो प्रकार के कार्यों में से किसी एक कार्य में निपुण हों। श्रमिक का पासपोर्ट उपलब्ध हों।
ऐसे श्रमिक जिनके पास पासपोर्ट उपलब्ध न हो, वह तत्काल पासपोर्ट बनवा सकता है।
श्रमिक को कम से कम 01 वर्ष एवं अधिकतम 05 वर्ष की सेवा देना अनिवार्य है।
श्रमिक को अंग्रेजी भाषा को समझने व बोलने तथा पढ़ने का ज्ञान होना आवश्यक है।
श्रमिक अथवा श्रमिक का परिवार पूर्व में कभी इजराइल में कार्य न किया हों।
श्रमिकों को प्रतिमाह रू 1,25,000 लगभग वेतन के रूप में दिया जायेगा।
श्रमिक को रू 15,000 प्रतिमाह बोनस फण्ड के रूप में दिया जायेगा, जो कम्पनी के खाते में जमा रहेगा जो कार्य समाप्ति पर वापस होगा।
श्रमिक को आने जाने का व्यय स्वयं वहन करना होगा।
श्रमिक की आयु 21 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है।
श्रमिक को कम से कम 03 वर्ष कार्य का अनुभव होना अनिवार्य है।इच्छुक श्रमिक उपरेक्त सूचनाओं के साथ श्रम विभाग मथुरा के कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, 17, बी0 द्वारिकापुरी मथुरा में तत्काल सम्पर्क कर सकता है।