2023-09-14 18:47:54
रामगढ़ सी .सी. एल.रजरप्पा क्षेत्र स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आज 14 सितंबर हिंदी दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय जे प्राचार्य उमेश प्रसाद ने कहा कि हिंदी राष्ट्र को एकसूत्र में बाँधने वाली हमारी सशक्त राष्ट्रभाषा है।यह अभिव्यक्ति का सरल एवं सहज माध्यम है ।हिन्दी की आचार्या एवं प्रतियोगिता प्रमुख गायत्री पाठक ने हिंदी को भारतीय संविधान में राष्ट्रभाषा के रूप में मान्यता एवं विकास की चर्चा करते हुए हिंदी भाषा की विशेषताओं का उल्लेख किया गया।इस अवसर पर विद्यालय में अखिल भारतीय हिंदी निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता विभिन्न विषयों पर चार वर्गों-शिशु वर्ग, बाल वर्ग, किशोर एवं तरुण वर्गों में निर्धारित शब्द सीमा में निबंध लेखन की प्रतियोगिता संपन्न हुई।इसे सफल बनाने में सभी शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस प्रतियोगिता में चयनित निबंध को प्रांतीय स्तर फिर अखिल भारतीय स्तर पर सम्मिलित कराया जाएगा।अखिल भारतीय स्तर पर चयनित निबंध को विद्या भारती, अखिल भारतीय शिक्षा संस्कृति संस्थान के द्वारा पुरस्कृत किया जाता है।इस संबंध में विद्यालय के सूचना प्रमुख उमेश चन्द्र महथा तथा मीडिया प्रभारी शशिकांत ने प्रमुख जानकारी दी।