2023-10-27 14:16:29
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर) कस्बा सुमेरपुर को गुरगुज मुहाल लखनापुरवा में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीली धातु साफ करने की बात कहकर एक महिला से सोने की झुमकी लेकर रफूचक्कर हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लखना, पुरवा मुहाल निवासी सोना लखेरा पत्नी अमित लखेरा गुरुवार को जब वह अपने घर में थी तभी एक अज्ञात व्यक्ति उसके घर आया और बर्तन साफ कराने के लिये कहा तभी महिला ने पूछा कि बर्तन के अलावा और क्या साफ करते हो उसने कहा की पीली धातु की भी सफाई करता हूँ महिला उसके झांसे मेँ आ गयी और उसने अपनी सोने की झुमकी जिनकी कीमत लगभग 8 हमार थी साफ करने को दे दिया महिला थोड़ी देर देखती भी रही
लेकिन उसी बीच उसका घर के अन्दर बच्चा रोने लगा महिला बच्चे को देखने चली गयी उधर झुमकी साफ करने वाला अज्ञात झुमकी लेकर फरार हो गया। पीड़ित महिला ने थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर उसके जेवरात दिलाये जाने की मांग की है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर सी.सी.टी.वी कैमरे के जरिये अज्ञात की खोजबीन में जुट गयी है।