एक लाख लोगों को प्लॉट देगी हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सैनीमुख्यमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, नौकरियां बेचने वालों को जनता ने दिखाया आईना

के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने झूठ की राजनीति करते हुए वोटों के बदले नौकरी देने का प्रचार किया।
News

2025-01-14 15:45:52

हरियाणा : के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने झूठ की राजनीति करते हुए वोटों के बदले नौकरी देने का प्रचार किया। लेकिन प्रदेश की जनता ने ऐसे झूठे वादों को खारिज करते हुए भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही एक लाख लोगेां को हरियाणा सरकार प्लाॅट देगी। प्रदेश में गरीब वर्ग के बच्चे अपनी मेहनत के दम पर सफल हो रहे हैं। भाजपा की बिना पर्ची, बिना खर्ची नीति ने राज्य में पारदर्शिता और विश्वास का माहौल बनाया है। राष्ट्रसंत, महायोगी डॉ. गुप्तिसागर गुरुदेव से मुख्यमंत्री ने आशीर्वाद लिया मुख्यमंत्री श्री सैनी सोमवार को सोनीपत जिले के गन्नौर स्थित गुप्तिधाम परिसर में आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने राष्ट्रसंत, महायोगी डॉ. गुप्तिसागर गुरुदेव से आशीर्वाद लिया और जैन समाज के संतों का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गुप्तिधाम के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में हरियाणा सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाए। उन्होंने बिना पर्ची, बिना खर्ची नीति के तहत 24 हजार युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरियां देने का जिक्र किया। साथ ही, गरीब परिवारों के बच्चों को उच्च पदों पर पहुंचाने में इस नीति के योगदान की सराहना की। पंचायत भूमि पर बने मकानों पर मालिकाना हक देने का बिल पास किया मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किडनी रोगियों के लिए मुफ्त डायलिसिस सुविधा शुरू की गई है। इसके अलावा, पंचायत भूमि पर बने मकानों में रहने वालों को मालिकाना हक देने के लिए विधानसभा में बिल पास किया गया। उन्होंने कहा कि गरीबों के हित में किए गए कार्यों ने हरियाणा में बदलाव का मार्ग प्रशस्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार जल्द ही एक लाख गरीब परिवारों को प्लॉट प्रदान करेगी। पिछली सरकारों की नीतियों की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि केवल घोषणाएं की गई थीं, लेकिन गरीबों को न तो कागज दिए गए और न ही प्लॉट का कब्जा मिला। भाजपा सरकार ने इस समस्या को हल करते हुए प्लॉटों की रजिस्ट्री और कब्जा सुनिश्चित किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले प्रदेश में अव्यवस्था का माहौल था, जिसे भाजपा सरकार ने समाप्त किया। विपक्ष द्वारा फैलाए गए झूठ को खारिज करते हुए जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार गरीबों और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा को मिली नई दिशा: राष्ट्रसंत डॉ गुप्तिसागर राष्ट्रसंत डॉ गुप्तिसागर महाराज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सकारात्मक सोच और योजनाओं के कारण हरियाणा तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश और अधिक उन्नति करेगा।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से ही भाजपा को प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का अवसर मिला। उन्होंने राष्ट्रसंत डॉ गुप्तिसागर के समाजहित में किए गए कार्यों की प्रशंसा की। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने साधु-संतों के आशीर्वाद को जीवन में प्रगति का आधार बताया। उन्होंने कहा कि संत समाज अच्छे और बुरे में भेद समझाकर सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में राष्ट्रसंत डॉ गुप्तिसागर द्वारा लिखित दो पुस्तकों भारत की आत्मा: सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के अग्रदूत: पंडित दीनदयाल उपाध्याय का विमोचन किया गया।इस अवसर पर गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान, खरखौदा विधायक पवन खरखौदा, भाजपा जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, पूर्व मंत्री कविता जैन, मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, निशांत छाैक्कर, कार्यकारी अध्यक्ष एसके जैन, संघपति सुरेश जैन, अमिज जैन आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion