व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा घनश्याम

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने
News

2023-09-06 14:22:36

रामपुर । पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार की मंशा व्यापारियों को सुरक्षित व भय रहित वातावरण देने की है। व्यापारियों का जीवन दुर्घटना बीमा और पेंशन देने की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने भाजपा नेता किया। राजीव मांगलिक के प्रष्ठान पर व्यापरियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों की अनदेखी कर रही है। अधिकारी | व्यापारियों के उत्पीड़न से बाज नहीं आ रहे हैं। कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से जीएसटी की जटिलताओं का सरलीकरण,कहा कि व्यापारियों के स्टाक व बीमा की जिम्मेदारी सरकार की होनी चाहिए। कमर्शियल विद्युत दरें घरेलू दरों के बराबर की जाएं। उन्होंने तीन अक्तूबर को सहारनपुर में होने वाले प्रांतीय सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने महेश जुनेजा को प्रदेश संगठन मंत्री और देवेश गुप्ता को प्रदेश मंत्री मनोनीत इस मौके पर जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार जिंदल, नगर अध्यक्ष अनुज सक्सेना, रामेंद्र गुप्ता, आरके अग्रवाल ,महेश जुनेजा, मनु मांगलिक, बलजीत सिंह चितकारा, पुनीत अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, रुपेश अग्रवाल, सोनू जिंदल, पुनीत अग्रवाल, गौरव अग्रवाल और विपिन सैनी भी मौजूद रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion