बीजेपी जन आशीर्वाद के ऐतिहासिक स्वागत के लिए जनता एवं कार्यकर्ताओं का आभार

जन आशीर्वाद जैसा उत्साह और उमंग जनता और कार्यकर्ताओं में चुनाव तक बना रहे-देवेंद्र सिंह नरवरिया
News

2023-09-13 13:14:03

भिण्ड। आगामी मिशन 2023 विधानसभा चुनाव में जनता और कार्यकर्ताओं को जागृत करने के लिए एवं 20 वर्षों के शासनकाल की उपलब्ध को लेकर निकाली भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा जिले के पांचो विधानसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं मंगल उत्साह के साथ सुबह से रात तक बरसते हुए पानी में ऐतिहासिक स्वागत किया इसके लिए भारतीय जनता पार्टी सभी देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं और जानता के प्रति आभार व्यक्त करती है। भाजपा मीडिया सेंटर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा की जिले के पांचो विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं एवं सर्व समाज की जनता केंद्र और राज्य सरकार के लाभार्थी हितग्राहियों एवं लाडली बहनों एवं युवाओं ने यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत कर प्रदेश में पांचवीं बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए समर्थन देकर सभाओं में इंतजार किया है इसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत आभार है।

पार्टी जिला अध्यक्ष नरवरिया ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा में आप सभी ने जो उत्साहित होकर समर्थन दिया है ऊर्जा आगामी मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्येक पोलिंग बूथ पर बना रहे। आपका आशीर्वाद से ही प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलेगा एवं जिले की पांचो विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी एक प्रचंड बहुमत के साथ जीतकर भोपाल में भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग करेंगें।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion