2024-07-22 13:21:31
राँची, 21 जुलाई। विश्व समादृत आध्यात्मिक संस्था अंतर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज के तत्वावधान में, स्थानीय टाना भगत इनडोर स्टेडियम में आहूत दो दिवसीय गुरुपूर्णिमा महोत्सव का शनिवार की संध्या भव्य शुभारंभ हुआ। देशभर से जमा हुए हज़ारों कि संख्या में उपस्थित इस्सयोगी साधक-साधिकाओं ने, संस्था की अध्यक्ष और ब्रह्मनिष्ठ सद्गुरूमाता माँ विजया जी का गाजे-बाजे और पारंपरिक नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया। सद्गुरूमाँ ने हाथ उठाकर सबको अपने आशीर्वाद का कृपा-प्रसाद प्रदान किया।
यह जानकारी देते हुए संस्था के संयुक्त सचिव डा अनिल सुलभ ने बताया है कि दो दिवसीय इस महोत्सव का आरंभ संध्या साढ़े छ बजे से सवा घंटे के भजन-संकीर्तन से हुआ। पौने आठ बजे से जगत-कल्याण के लिए सामूहिक “ब्रह्माण्ड-साधना” की गई। सवा आठ बजे सर्वधर्म प्रार्थना की गई, जिसके पश्चात सदगुरुमाँ के आशीर्वचन हुए।
डा सुलभ के अनुसार मुख्य उत्सव रविवार को प्रातः साढ़े दस बजे से आरंभ होगा।इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए दिल्ली से पधारे संस्था के सचिव कुमार सहाय वर्मा,संयुक्त सचिव संगीता झा, मुंबई से संदीप कुमार गुप्ता , पटना से ई उमेश कुमार, लक्ष्मी प्रसाद साहू,शिवम् झा,सरोज गुटगुटिया, आयोजन के स्थानीय संयोजक राजीव कुमार,विजय रंजन, ई वीरा राम,रवि शंकर आदि संस्था के अधिकारी और स्वयं सेवक सक्रिय हैं।