भागवत महापुराण कथा के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा

कस्बा सुमेरपुर के चांद थोक मुहल्ले में 7 दिसम्बर से 13 दिसंबर तक चलने वाली भागवत महापुराण कथा के पूर्व बुधवार को नगर
News

2023-12-07 14:16:55

सुमेरपुर। कस्बा सुमेरपुर के चांद थोक मुहल्ले में 7 दिसम्बर से 13 दिसंबर तक चलने वाली भागवत महापुराण कथा के पूर्व बुधवार को नगर में गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमे कथा व्यास दंडी स्वामी महेश्वरानंद सरस्वती सहित सैकड़ो की संख्या में स्त्री पुरुष बच्चे आदि शामिल रहे। घोड़ा, बैण्ड बाजा के साथ कलश यात्रा कथा स्थल से शुरु होकर हाई वे, नेहा नर्सिंग होम होते हुए गायत्री तपोभूमि पहुंची वहां पर पूजा अर्चना के उपरांत कथा स्थल पर पहुंच कर सम्पन्न हो गई,

कलश यात्रा में महिलाएं और पुरुष पीले वस्त्र धारण करके चल रहे थे, परीक्षित सपत्नीक भागवत महापुराण कथा को सिर पर रखकर चल रहे थे, कथा ब्यास ने बताया कि गुरुवार से प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक कथा सुनाई जाएगी। कलश यात्रा में कथा के परीक्षित संतोष अवस्थी व त्रिवेणी देवी, गायत्री विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रबंधक पुनीत पालीवाल,अशोक अवस्थी, कुलदीप अवस्थी, अनुराग तिवारी, आशीष द्विवेदी, नीरज अवस्थी, अजीत शुक्ला, कमलापति शुक्ला, भारत प्रसाद, राकेश सोनी, प्रशांत तिवारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion