राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पहुंची कौशाम्बी, कमिश्नर, डीएम,एसपी, बीजेपी जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

यूपी की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल चित्रकूट से कार द्वारा कौशाम्बी पहुंची,राज्यपाल सिराथू के मां शीतला
News

2023-12-22 15:46:50

यूपी की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल चित्रकूट से कार द्वारा कौशाम्बी पहुंची,राज्यपाल सिराथू के मां शीतला अतिथि गृह सयारा में रुकी जहा से वह माता शीतला मंदिर कड़ा धाम दर्शन एवम पूजन के लिए जाएंगी। राज्यपाल के कौशाम्बी जनपद आगमन पर कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज अखिलेश सिंह,मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस महानिरीक्षक चन्द्र प्रकाश,डीएम सुजीत कुमार,एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने स्वागत एवम अभिवादन किया। वही राज्यपाल के जनपद आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भरवारी कविता पासी, पूर्व विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल,पूर्व विधायक लाल बहादुर, लवकुश मौर्य व शिव मोहन मौर्य ने हार्दिक स्वागत किया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion