गोस्वामी, गगन गुप्ता, पीयूश कुमार, नीरज कुमार, गुड्डन शर्मा, आर्यन गुप्ता, सर्वेश शर्मा शामिल रहे।

पीडीए को और अधिक मजबूत करें सपा कार्यकर्ता: श्याम लाल पाल
News

2025-01-14 18:18:28

खुर्जा : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के तैयारियों में जुट जाएं। कार्यकर्ता जीतोड मेहनत करें और पीडीए को और अधिक मजबूती दें। यह विचार समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मंगलवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में उनसे मिलने गए खुर्जा समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष जावेद चुन्नू कुरैशी और मीडिया प्रभारी विजय शिशौदिया के साथ गए सपा कार्यकर्ताओं के संबोधन में व्यक्त किए। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ता अभी से युद्ध स्तर पर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। बूथ कमैटियों केो और अधिक मजबूत बनाएं और पार्टी के प्रति आस्थावान और जुझारू कार्यकर्ताओं को आगे लाकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाएं। प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव जीतने के टिप्स देते हुए कहा कि पीडीए को मजबूती देते हुए कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर-घर ले जाएं और लोगों को पार्टी से जोड़ने के कार्य को पूरे मनोयोग से अंजाम दें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया कि सपा का मिशन-2027 कामयाब रहेगा। विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वह प्रदेश सरकार की विफलताओं को लोगों को बताएं और उनका समर्थन हासिल करें। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में गरीब, मजदूर, किसान और नौजवान सभी ़त्रस्त हैं। दिनों दिन बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने आम आदमी का जीना दुश्वार कर दिया है। खुर्जा के नगर अध्यक्ष जावेद चुन्नू कुरैशी और मीडिया प्रभारी विजय शिशौदियाने प्रदेश अध्यक्ष को भरोसा दिया कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों उनकी प्राथमिकता रहेगी और पीडीए की मजबूती उनकी कटिबद्धता। नगर का एक-एक सपा कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटकर पार्टी की जीत का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion