2023-12-26 15:03:00
भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने गोरमी नगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता सबरगढ़ विधानसभा के विस्तारक अरविंद वर्मा एवं बूथ अध्यक्ष उत्तम शुक्ला के पिताजी के निधन पर एवं भाजपा पार्षद रामसहाय सखबार के पिताजी के निधन पर उनके आवास पर जाकर शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कमल सिंह तोमर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गुर्जर स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक अजय नामदेव आदि उपस्थित थे।