2025-01-15 16:11:42
सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे के वार्ड संख्या 2 में मंगलवार को बंद मकान में आग लग जाने से लगभग एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर खाक हो गई। घर में धुआं उठता देख लोगों ने गृह स्वामी को सूचित किया। आशंका है कि आग बिजली के शार्ट सर्किट के चलते लगी है। इमिलिया थोक निवासी संपत अनुरागी मकान में ताला बंद करके पुत्रों संग ईंट भट्टा में मजदूरी करने चली गई थी। मंगलवार को सुबह घर से धुआं उठता देखकर पड़ोसियों ने संपत को सूचित किया। सूचना पाकर संपत का पुत्र विनोद कुमार घर आया। जब तक वह घर आया तब तक सब कुछ खाक हो गया था। विनोद ने आशंका व्यक्त की है कि बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगी है। आग से लगभग एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर खाक हुई है। घटना से सभासद ने कस्बे के लेखपाल को अवगत कराया है।